Pakistan में इंटरनेट बंद, शिपिंग कंटेनर लगाकर बंद की गई सड़कें

Islamabad Under Lockdown: इस्लामाबाद स्थित संसद भवन, सभी सरकारी प्रतिष्ठान, दूतावास और विदेशी संस्थानों के कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

Pakistan, Islamabad, Lockdown, Protest, Imran Khan Release

इस्लामाबाद जाने वाली प्रमुख सड़कों को बंद किया गया

Imran Khan Release: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल से रिहाई के लिए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जिसके बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने इस्लामाबाद में लॉकडाउन लगा दिया है। यहां सेना और पुलिस ने शहर की अधिकांश प्रमुख सड़कों को शिपिंग कंटेनरों खड़े कर बंद कर दिया है।

विज्ञापन

सड़कों पर दंगा रोधी उपकरणों के साथ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की दर्जनों टुकड़ियां तैनात हैं। एहतियातन मोबाइल फोन सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस्लामाबाद पुलिस ने रविवार सुबह एक बयान जारी कर कहा कि राजधानी में किसी भी तरह के जमावड़े पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आवाम से अपील है कि वे सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करें और अपने घरों में रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस्लामाबाद की तरफ बढ़ रहे तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ता

बता दें आज सुबह से ही पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनके समर्थकों सड़कों पर उतर आए हैं। यहां जगह-जगह लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कर्फ्यू लगाया है। बता दें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस्लामाबाद की ओर जाने वाले राजमार्गों से एंट्री करने की फिराक में थे, जिसके बाद यहां के रास्तों को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

सरकारी प्रतिष्ठानों की बढ़ाई गई सुरक्षा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि राजमार्गों पर शिपिंग कंटेनर रखें हैं। अंदरूनी सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है।
इस्लामाबाद स्थित संसद भवन, सभी सरकारी प्रतिष्ठान, दूतावास और विदेशी संस्थानों के कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ