254 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने जिम्बाब्वे को 17.4 ओवरों में 147 रनों पर ही समेट दिया. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम को 107 रनों से बड़ी जीत मिली. गेंदहाज में गुणाकेश मोती और अकील हुसैन का जादू देखने को मिला.
ZIM vs WI, Super 8s T20 World Cup Up 2026 Highlights: लीग स्टेज में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम अपने सभी मुकाबले जीतकर इस मैच में उतरी थी. जिसके कारण ही फैंस को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद थी. जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 254 रन ठोक दिए. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवरों में 147 रनों पर ही सिमट गई और 107 रनों के बड़े अंतर से हार गई.
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का चला जादू
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. शाई होप और ब्रैंडन किंग जल्दी पवेलियन लौट गए. जिसके बाद शिमरॉन हेटमायर ने जिम्मेदारी अपने हाथों में ली और 34 गेंदों में 85 रन जड़ दिए. जिसमें 7 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के शामिल थे. हेटमायर का साथ देते हुए रोवमैन पॉवेल ने भी 59 रनों की आक्रामक पारी खेली. जिसमें 4-4 चौके और छक्के शामिल थे. शेरफेन रदरफोर्ड ने अंत में सिर्फ 13 गेंदों में ही नाबाद 31 रन जड़ दिए. इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने भी 21 रन बनाए. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बना सकी. जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: ये 6 गलती दोहराई तो टीम इंडिया की सेमीफाइनल से हो जाएगी विदाई! कैसा बन रहा समीकरण?
जिम्बाब्वे को मिली शर्मनाक हार
255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. 20 रनों पर ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिए. डियोन मायर्स ने 28 रन बनाए तो वहीं कप्तान सिकंदर रजा ने भी 27 रन जोड़े. जिसके बाद अंत में ब्रैड इवांस ने भी 21 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए. जिसके बाद भी जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवरों में 147 रनों पर ही सिमट गई और 107 रनों से मुकाबला हार गई. वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने 4 विकेट तो वहीं अकील हुसैन ने 3 विकेट झटके. मैथ्यू फोर्डे को भी 2 विकेट मिले. ये जिम्बाब्वे की टी-20 फॉर्मेट में सबसे बड़ी हार है.
ये भी पढ़ें: WI vs ZIM: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, हेटमायर और मोती ने बिखेरा जादू
जिम्बाब्वे की टीम 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और 103 रनों पर ही 9 विकेट गंवा चुकी है. जिसके कारण ही उनकी टीम बेहद शर्मनाक हार के करीब नजर आ रही है.
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने ग्रीम कीमर को जीरो के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. इसी के साथ वेस्टइंडीज की टीम ऐतिहासिक जीत के करीब नजर आ रही है.
गुणाकेश मोती को जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथा विकेट मिला है. टोनी मुनयोंगा को मोती ने 14 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. इसी के साथ वेस्टइंडीज की टीम जीत से सिर्फ 3 कदम दूर नजर आ रही है.
गुणाकेश मोती ने बैक टू बैक गेंद पर विकेट हासिल करके वेस्टइंडीज को बड़ी जीत की ओर मोड़ दिया है. जिम्बाब्वे की टीम 97 रनों पर ही 6 विकेट गंवा चुकी है.
जिम्बाब्वे की टीम ने 7वें ओवर में ही चौथा विकेट गंवा दिया है. डायोन मायर्स 28 रन बनाकर गुणाकेश मोती का शिकार बने हैं. इसी के साथ वेस्टइंडीज की टीम बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है.
जिम्बाब्वे की टीम पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवाकर 47 रन ही बना सकी है. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम मैच में आगे निकल गई है. जिम्बाब्वे की टीम को 14 ओवरों में 208 रन बनाने हैं.
जिम्बाब्वे की टीम ने सिर्फ 3 ओवरों में ही 3 विकेट गंवा दिया है. रयान बर्ल बिना खाता खोले ही अकील हुसैन का शिकार बन गए. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम पावरप्ले में ही मैच अपने तरफ ले गई है.
जिम्बाब्वे की टीम ने बैक टू बैक गेंदों पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया है. ब्रायन बेनेट 5 रन बनाकर अकील हुसैन का शिकार बने, तो वहीं तदिवानाशे मारुमानी 14 रन बनाकर मैथ्यू फोर्डे की गेंद पर पवेलियन लौटे.
जिम्बाब्वे की टीम 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. जहां पर ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी सलामी बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे हैं. अकील हुसैन पहला ओवर फेंक रहे हैं.
वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 254 रन ठोक दिए. अब जिम्बाब्वे की टीम को जीत दर्ज करने के लिए 255 रन बनाने होंगे. वेस्टइंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने ताबड़तोड़ पारियां खेली.
वेस्टइंडीज की टीम को 5वां झटका लगा है. रोमारियो शेफर्ड 21 रन बनाकर रिचर्ड नगारवा का शिकार बने हैं. हालांकि इसके साथ ही टीम वेस्टइंडीज की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना लिया है.
वेस्टइंडीज की टीम को मुकाबले में चौथा झटका लगा है. रोवमैन पॉवेल 35 गेंदों में 59 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. मुजारबानी के विकेट का खाता भी इसी के साथ इस मुकाबले में खुला.
वेस्टइंडीज की टीम को 15वें ओवर में तीसरा झटका लगा है. शिमरॉन हेटमायर 34 गेंदों में 85 रन बनाकर ग्रीम क्रीमर का शिकार बन गए. इस विकेट के साथ ही जिम्बाब्वे के पास कमबैक करने का मौका है.
वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने शानदार बल्लेबाजी करके 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम मुकाबले में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.
शिमरॉन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने मिलकर वानखेड़े में चौकों-छ्क्कों की बारिश कर दी है. जिसके कारण ही उनकी टीम अब 240 रनों के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है. वहीं जिम्बाब्वे के गेंदबाज दबाव में नजर आ रहे हैं.
वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर फिलहाल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. हेटमायर ने सिर्फ 19 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे के गेंदबाज दबाव में नजर आ रहे हैं.
वेस्टइंडीज की टीम ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवा दिए हैं. कप्तान शाई होप 12 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. ब्रैड इवांस ने टीम का कमबैक कराया है. जिससे अब उनकी टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.
वेस्टइंडीज की टीम को तीसरे ओवर में ही बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग सिर्फ 9 रन बनाकर रिचर्ड नगारवा का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे की टीम को मैच में अच्छी शुरुआत मिली है.
वेस्टइंडीज की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर ब्रेंडन किंग और शाई होप सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं जिम्बाब्वे के लिए पहला ओवर रिचर्ड नगारवा फेंक रहे हैं.
ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकीवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी.
जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी. दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया है.
2 बार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुकी वेस्टइंडीज की टीम भी अब दोबारा लय में नजर आ रही है. लीग स्टेज में टीम ने अपने सभी चारों मुकाबले जीते हैं. ऐसे में शाई होप की टीम इस मुकाबले में भी अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी.
जिम्बाब्वे की टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हरा दिया है. अब सुपर 8 में सिकंदर रजा की टीम वेस्टइंडीज को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार नजर आ रही है.










