---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 WC 2026: ईशान-कुलदीप बाहर, संजू को मौका, ओपनिंग मैच के लिए चहल ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

Yuzvendra chahal Team India Playing 11: युजवेंद्र चहल ने अमेरिका के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का चुनाव किया है. चहल ने ईशान किशन और कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल नहीं किया है.

---विज्ञापन---

Yuzvendra Chahal Team India Playing 11: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. टीम इंडिया टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में इसी दिन अमेरिका से भिड़ेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

पिछले एक साल में टीम इंडिया ने कमाल की क्रिकेट खेली है. हर बड़ी टीम भारत के आगे पानी मांगती हुई नजर आई है. इस बीच, युवजेंद्र चहल ने पहले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का चुनाव किया है. चहल ने हर किसी को चौंकाते हुए ईशान किशन को बाहर कर दिया है.

---विज्ञापन---

चहल ने चुनी भारत की प्लेइंग 11

युजवेंद्र चहल ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए ओपनिंग मैच के लिए भारत के उन 11 प्लेयर्स के नाम बताए, जिनके साथ कप्तान सूर्या मैदान पर उतर सकते हैं. चहल ने ओपनर के तौर पर अपनी टीम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को चुना है. वहीं, नंबर तीन पर युजी ने तिलक वर्मा को खिलाया है.

हैरान करने वाली बात यह है कि चहल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी है. नंबर चार की जिम्मेदारी चहल ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के कंधों पर सौंपी है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना लगभग असंभव

कुलदीप को किया बाहर

नंबर पांच पर चहल ने हार्दिक पांड्या को खिलाया है. शिवम दुबे नंबर छह पर बल्ले और गेंद दोनों से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. फिनिशर की भूमिका के लिए चहल ने रिंकू सिंह पर दांव खेला है. अक्षर पटेल भी चहल की प्लेइंग 11 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं. तेज गेंदबाज के तौर पर चहल ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को टीम में रखा है. स्पिनर की भूमिका वरुण चक्रवर्ती निभाते हुए नजर आएंगे. चहल ने कुलदीप यादव को अंतिम ग्यारह में नहीं रखा है.

First published on: Feb 03, 2026 07:04 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola