IND W vs PAK W: हरमनप्रीत कौर ने नहीं मिलाया पाकिस्तानी कप्तान से हाथ, अब भी जारी है नो हैंडशेक

Harmanpreet Kaur: पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर से पड़ोसी मुल्क की बेइज्जती कर दी है. इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने घटिया प्रदर्शन भी किया.

भारत और पाकिस्तान टॉस के दौरान/ Image Source: Screengrab/ X Viral Video

भारत और पाकिस्तान टॉस के दौरान/ Image Source: Screengrab/ X Viral Video

IND W v PAK W: महिला एशिया कप 2026 में 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब प्रदर्शन किया. भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. भारत ने टॉस के दौरान एक बार फिर पाकिस्तान की बेइज्जती कर दी है. हरमन ने पाकिस्तानी कप्तान को इग्नोर किया.

विज्ञापन

भारत ने फिर की बेइज्जती

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना टॉस के लिए मैदान पर मैच से पहले आई थी. टॉस पाकिस्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय कप्तान ने नो हैंडशेक परंपरा को कायम रखा और पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. हरमनप्रीत ने पूरी तरह पाकिस्तानी कप्तान को इग्नोर कर दिया.

विज्ञापन

एशिया कप 2025 से शुरू हुआ नो हैंडशेक का सिलसिला

सबसे पहले भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान से मैच से पहले और मैच के बाद हाथ न मिलाने का सिलसिला शुरू किया था. एशिया कप 2025 के दौरान तब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद मैच जीतने के बाद भी भारतीय टीम ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया था. वहीं, भारत ने एशिया कप जीतने के बाद भी पीसीबी और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया था.

विज्ञापन

इसके बाद भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप 2025 और बाद में मेंस टीम ने वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया और ये सिलसिला अब एक परंपरा बन गई है. अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बीसीसीआई ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा फैसला लिया था.

पाकिस्तान का इस मैच में बुरा हाल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 16.3 ओवर में ही अपने 9 बल्लेबाजों को खो चुकी है. 17 ओवर का खेल खत्म हो गया है और पाकिस्तान केवल 54 रन ही बना पाई है. कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली 15 गेंदों में 13 और शावाल जुल्फिकार 14 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद पाकिस्तान ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और कोई भी मुख्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ