IND W vs PAK W: टीम इंडिया की इन 3 गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान फेल, सिर्फ 55 रनों पर ही खत्म हुई पारी

IND W vs PAK W: महिला एशिया कप 2026 मौजूदा समय में खेला जा रहा है. जहां पर दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान का सामना हुआ. जहां पर भारतीय महिला टीम की गेंदबाजों ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया.

IND W vs PAK W

श्री चरणी ने पाकिस्तान के खिलाफ किया कमाल का प्रदर्शन (Pic Credit- AI Generated)

IND W vs PAK W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान दोनों महिला एशिया कप 2026 में आमने-सामने आई. महिला एशिया कप 2026 का ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का बेहद अहम फैसला किया. हालांकि भारतीय टीम ने इसे गलत साबित हुए पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को सिर्फ 55 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया. इस दौरान भारतीय महिला टीम की 3 गेंदबाजों ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. 

विज्ञापन

श्री चरणी 

उभरती हुई स्पिनर श्री चरणी ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. चरणी ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में 2 विकेट लेकर पाकिस्तान की टीम को मैच से बाहर कर दिया. श्री चरणी ने 4 ओवरों में सिर्फ 7 रन ही दिए. इस दौरान उन्होंने 3 विकेट भी हासिल किया. चरणी के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाज बुरी तरह से फंसी हुई नजर आ रही थी. चरणी ने शुरुआती समय में ही 3 विकेट लेकर निकाल कर पाकिस्तान की टीम को बैकफुट पर भेज दिया था. जिससे अंत तक पाकिस्तान की टीम उबर ही नहीं सकी और बुरी तरह से फेल हो गई. 

विज्ञापन

प्रेमा रावत 

पाकिस्तान की टीम जब बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रही थी. उस समय टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने युवा गेंदबाज प्रेमा रावत को गेंदबाजी के लिए बुलाया. रावत ने भी कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिया. जो दबाव श्री चरणी ने शुरुआती विकेट लेकर पाकिस्तान के ऊपर बनाया था. उसे प्रेमा रावत ने आगे भी जारी रखा. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम को कमबैक का मौका ही नहीं मिल सका. प्रेमा रावत ने इस मैच में पूरे 4 ओवर फेंके. इस दौरान पाकिस्तान की बल्लेबाज उनके खिलाफ सिर्फ 9 रन ही बना सकीं. इस दौरान रावत ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

विज्ञापन

दीप्ति शर्मा 

अनुभवी गेंदबाज दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन हमेशा से ही पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रहता है. इस मुकाबले में भी दीप्ति ने उस परंपरा को बरकरार रखा है. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी बेस्ट प्लेयर को थोड़ा लेट बुलाया. लेकिन दीप्ति ने उसके बाद भी इस मैच में अपनी छाप छोड़ी. दीप्ति ने 3.1 ओवरों में सिर्फ 5 रन ही दिए. इसके साथ ही उन्होंने 2 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन भी भेजा. चरणी और प्रेमा की तरह दीप्ति के खिलाफ भी पाकिस्तानी बल्लेबाज रन नहीं बना पा रही थी. जोकि अंत में उनकी टीम को बहुत भारी भी पड़ा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ