IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा तूफान मचाया कि कीवी गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. मंगलवार, 27 अक्टूबर को खेले गए इस मैच में भारतीय बल्लेबाज ने महज 38 गेंदों पर नाबाद 113 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे. अभिषेक ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. हालांकि, उनकी इस तेजतर्रार फिफ्टी पर उनके गुरु और भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने मजेदार अंदाज में चुटकी ले ली.
युवराज सिंह ने अभिषेक को याद दिलाया अपना रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में अभिषेक को याद दिलाया कि वह अब तक उनका सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं. युवराज ने लिखा, “अभिषेक, आप अब भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते. देखने में ऐसा लग रहा था कि दो बाएं हाथ के बल्लेबाज अपने घर के बैकयार्ड में बल्लेबाजी कर रहे हों.”
दरअसल, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है. उन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी. इसी मुकाबले में युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था. अब अभिषेक की शानदार बल्लेबाजी के बीच युवराज की यह पोस्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई.
199 रन का लक्ष्य भारत ने आसानी से किया हासिल
मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए. टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी की और 52 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए. उनकी पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं, फिन एलन ने 25 गेंदों पर 40 रन बनाए, जबकि बेवॉन जैकब्स ने 23 गेंदों में नाबाद 39 रन का योगदान दिया. 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की. अभिषेक शर्मा और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए महज 43 गेंदों में 133 रन जोड़ दिए. इस साझेदारी ने न्यूजीलैंड को मुकाबले में वापसी का मौका नहीं दिया.
संबंधित खबरें
ICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
1 hr agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
1 hr agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
2 hrs agoवैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
3 hrs agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
4 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
4 hrs agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines