IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

IND vs NZ: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में बहुत ही धमाकेदार बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही उन्होंने इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं. अभिषेक के तूफान में पूरी न्यूजीलैंड की टीम उड़ गई.

Abhishek Sharma Celebration

Abhishek Sharma के योगा Celebration ने जीता फैंस का दिल (Pic Credit- PTI)

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में हुआ. 5 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सकी. जवाब में टीम इंडिया ने 6 विकेट से मुकाबला 13.2 ओवर में ही जीत लिया. इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने 5 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम 

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 38 गेंदों में ही 113 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान 297.37 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के पारी में जड़े. जिसके कारण ही उनके नाम 5 बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं. अभिषेक ने 20 से कम गेंदों में 9वीं अर्धशतक जड़ा है. टीम इंडिया के लिए ऐसा किसी और बल्लेबाज ने नहीं किया है. 

विज्ञापन

विदेशी सरजमीं पर ये अभिषेक का सबसे तेज टी-20I शतक है. भारतीय खिलाड़ियों की बात करें ये अभिषेक दूसरे नंबर पर हैं. अभिषेक ने ऐसा 15 गेंदों में किया है. वहीं युवराज सिंह ने साउथ अफ्रीका में 12 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ा था. अभिषेक का ये टी-20 फॉर्मेट में 11वां शतक है. वो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. कोहली ने 10 टी-20 शतक जड़े थे. ओवरऑल की बात करें तो क्रिस गेल के नाम 22 टी-20 शतक दर्ज हैं. 

सूर्यकुमार यादव की बराबरी पर पहुंचे अभिषेक शर्मा 

टीम इंडिया के लिए टी-20I में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में अभिषेक शर्मा अब संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. ओवरऑल क्रिकेट की बात करें तो वो संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल में 5-5 शतक जड़े हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव, फिल साल्ट और अभिषेक शर्मा के नाम 4-4 टी-20I शतक हो गए हैं. अभिषेक शर्मा अब इस लिस्ट में तेजी से और आगे जाना चाहेंगे. वो रोहित को पीछे छोड़ने के करीब हैं.  

विज्ञापन

युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 35 या उससे कम गेंदों में 2 शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में ही शतक जड़ा था. इस मुकाबले में वो एक समय इस रिकॉर्ड को भी तोड़ने के बहुत ही करीब पहुंच गए थे. हालांकि अभिषेक अब इसी अंदाज में आगे भी बल्लेबाजी करना चाहेंगे. जिससे वो ऐसे ही शतक पर शतक बनाते हुए नजर आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ