वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पावरप्ले में बना डाले 118 रन
India vs New Zealand: वेलिंगटन में खेले जा रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने महज 30 गेंदों पर सबसे तेज शतक ठोका और पावरप्ले में 118 रन बनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है.
भारत ने पावरप्ले में बनाए सबसे ज्यादा 118 रन (PIC Credit - @BCCI/X)
India vs New Zealand: वेलिंगटन में खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और पहले विकेट के लिए महज 7.1 ओवर में 113 रनों की साझेदारी की. वैभव-अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने महज 30 गेंदों पर सबसे तेज शतक ठोक दिया और पावरप्ले में 118 रन बनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. टीम इंडिया अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है. इसके अलावा, भारतीय टीम ने टी20I क्रिकेट में और भी कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.
विज्ञापन
वैभव-अभिषेक के तूफान से भारत ने पावरप्ले में बना डाले 118 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए महज 7.1 ओवर में 133 रनों की साझेदारी की. अभिषेक ने सिर्फ 38 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्कों के साथ 113 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि वैभव ने 19 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए. भारतीय टीम ने महज 2.2 ओवर में 53 रन बनाकर 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं, सिर्फ 5 ओवर में ही टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया.
विज्ञापन
वैभव और अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 50 और 100 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने मेंस के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. अब भारतीय टीम टी20I क्रिकेट में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है.
भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज टीम शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने महज 5 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही भारत ने रोमानिया का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने 2021 में सोफिया में सर्बिया के खिलाफ 5.2 ओवर में यह उपलब्धि हासिल की थी.
इसके अलावा, भारतीय टीम ने इस मुकाबले में सिर्फ 2.2 ओवर में 50 रन पूरे करके सबसे तेज टीम फिफ्टी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी की. इससे पहले पापुआ न्यू गिनी ने 2019 में पोर्ट मोरेस्बी में वानुअतु के खिलाफ 2.2 ओवर में 50 रन बनाए थे. वहीं, रोमानिया ने 2021 में सोफिया में सर्बिया के खिलाफ इतने ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की थी.
विज्ञापन
T20I में सबसे तेज टीम शतक
5 ओवर – भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
5.2 ओवर – रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021
5.3 ओवर – साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
5.3 ओवर – ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024