Yashasvi Jaiswal Reply on Altercation with Asitha Fernando: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन (23 अगस्त) बड़ा विवाद देखने को मिला. भारतीय स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच लड़ाई हो गई. दरअसल, यशस्वी पहली पारी में 45 रन बनाकर असिथा की गेंद पर आउट हो गए. आउट होने के बाद यशस्वी जब पवेलियन लौट रहे थे तभी असिथा ने उनसे कुछ कहा. इस पर यशस्वी ने पलटकर जवाब दिया और दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए.
इस दौरान यशस्वी ने अपना सिर असिथा से लड़ा दिया. हालांकि, बाकी श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत करा दिया. लेकिन इस घटना के बाद यशस्वी की जमकर आलोचना हो रही है. कई दिग्गजों और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. वहीं, इस विवाद पर अब यशस्वी ने खुद अपनी चुप्पी तोड़ी है.
असिथा फर्नांडो से लड़ाई पर क्या बोले यशस्वी जायसवाल?
दरअसल, क्रिकबज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने यशस्वी जायसवाल-असिथा फर्नांडो के बीच हुई लड़ाई पर अपनी राय रखी. हर्षा भोगले ने कहा, “मैं यशस्वी से बस इतना ही कहना चाहूंगा कि हां, शायद जो कहा गया वह गेंदबाज को नहीं कहना चाहिए था, लेकिन जैसा आप देते हैं, वैसा ही आपको स्वीकार भी करना चाहिए. जायसवाल को चले जाना चाहिए था. उनमें इतना टैलेंट है, लेकिन अंदर से वे थोड़े लड़ाकू इंसान हैं. उन्हें उकसाया गया, लेकिन यह टेस्ट मैच क्रिकेट है, वह भी उकसाते हैं. मुझे लगा कि वे थोड़े ज्यादा करीब आ गए थे.”
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यशस्वी ने लिखा, “अगर आपको नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा, तो कृपया कोई राय न बनाएं. अगर कोई हद पार करता है, तो हमें उन्हें यह बताना होगा कि भारत लड़ेगा और जवाब देगा.”
ये भी पढ़ें- IND vs SL: नहीं चला सारांश जैन का बल्ला, डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में बेहद सस्ते में लौटे पवेलियन
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह घटना कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय पारी के 17वें ओवर में दौरान हुई, जब असिथा फर्नांडो ने यशस्वी जायसवाल से 3 चौके खाने के बाद आखिरी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया. यशस्वी 35 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे. तभी विकेट का जश्न मना रहे असिथा ने उनसे कुछ कहा, जिसके बाद दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. इस दौरान यशस्वी ने अपना सिर फर्नांडो के माथे से लड़ा दिया. हालांकि, बाकी श्रीलंकाई खिलाड़ियों और कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया.
वहीं, पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशस्वी और असिथा के बीच हुई झड़प को लेकर कहा कि यह घटना शायद ‘हीट ऑफ द मोमेंट’ में हुई होगी, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि जायसवाल को असिथा से बॉडी कॉन्टैक्ट नहीं करना चाहिए था.
ये भी पढ़ें- 5 मौके जब मैदान पर खिलाड़ियों से भिड़े यशस्वी जायसवाल, मिचेल स्टार्क और बेन स्टोक्स से भी हो चुकी है बहस
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
52 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines