IND vs SL: नहीं चला सारांश जैन का बल्ला, डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में बेहद सस्ते में लौटे पवेलियन

डेब्यू टेस्ट मैच में सारांश जैन पहली पारी में बल्लेबाजी से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए. सस्ते में वो आउट होकर पवेलियन लौट गए. दूसरे दिन बहुत जल्द उन्हें असिथा फर्नांडो ने आउट कर दिया. देखना होगा कि अब वो गेंदबाजी में क्या कमाल दिखाएंगे.

Saransh Jain

सारांश जैन डेब्यू मैच में नहीं बना पाए रन (Photo: AI Generated)

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है. टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिख रही है. पहले दिन बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था. खैर इस मुकाबले में सभी की नजरें सारांश जैन के ऊपर हैं. 33 साल की उम्र में उन्हें टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला है. सारांश ने पहली पारी में बल्लेबाजी से निराश किया है. बहुत कम रन बनाकर वो पवेलियन लौट गए. उनसे एक बढ़िया इनिंग की उम्मीद सभी ने लगाई थी.

विज्ञापन

सस्ते में आउट हुए सारांश जैन

सारांश जैन ऑलराउंडर हैं. घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. अपनी बल्लेबाजी से भी उन्होंने सभी का दिल जीता है. हालांकि, अपने टेस्ट डेब्यू मैच में वो कुछ खास नहीं कर पाए. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 300/5 रन बना लिए थे. ध्रुव जुरैल और सारांश जैन नाबाद लौटे थे.

विज्ञापन

लगा था कि दूसरे दिन जैन अच्छी पारी खेलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वो 8 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. असिथा फर्नांडो ने उनका विकेट लिया. सारांश ने बल्लेबाजी में तो निराश किया है लेकिन अब देखना होगा कि वो गेंदबाजी में क्या कमाल करते हैं.

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में है अच्छा रिकॉर्ड

सारांश जैन को उनके घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन की वजह से ही टीम इंडिया की टेस्ट टीम में जगह मिली है. उनके आंकड़े काफी अच्छे हैं. उन्होंने दिसंबर 2014 में तमिलनाडु के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. वो अभी तक 54 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. उनके नाम 188 विकेट हैं. बल्लेबाजी में भी उन्होंने अपना दम दिखाया है. सारांश ने 31.75 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 2223 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगाए हैं.

देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने गॉल में हुए टेस्ट मैच में भी सेंचुरी लगाई थी. पडिक्कल ने इस बार 193 गेंदों में 117 रनों की जबरदस्त पारी खेली. उन्होंने अपनी इस इनिंग में 10 चौके लगाए. पडिक्कल ने अपनी तगड़ी फॉर्म जारी रखी है. उन्होंने नंबर-3 पर अपनी जगह पक्की कर ली है. पडिक्कल अपने छोटे से टेस्ट करियर में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं. उनसे आगे भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: दूसरे टेस्ट में बिना आउट हुए क्यों पवेलियन लौटे ऋषभ पंत? भारत को लगा बड़ा झटका

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ