5 मौके जब मैदान पर खिलाड़ियों से भिड़े यशस्वी जायसवाल, मिचेल स्टार्क और बेन स्टोक्स से भी हो चुकी है बहस

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल हाल ही में श्रीलंकाई खिलाड़ी से मैदान पर भिड़ गए. पहले भी जायसवाल कुछ मौकों पर अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाए हैं. आइए ऐसे ही 5 मौकों के बारे में जानते हैं, जब जायसवाल की खिलाड़ियों से बहस हुई.

yashasvi Jaiswal
1 / 6
जायसवाल की कई खिलाड़ियों से हो चुकी है भिंड़त (Image: X/StarSportsIndia and X/sonysportsnetwork)

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं. इस प्रारूप में जायसवाल का रिकॉर्ड शानदार है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से आलोचकों को हमेशा ही जवाब दिया है. हालांकि, जायसवाल मैदान पर कई बार खिलाड़ियों से भिड़ गए हैं. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में भी ऐसा हुआ है. यह पहला मौका नहीं है, जब जायसवाल की किसी खिलाड़ी से बहस हुई हो. आइए 5 मौकों पर नजर डालते हैं, जब यशस्वी जायसवाल खिलाड़ियों से भिड़ गए. (Image: X/StarSportsIndia and X/sonysportsnetwork)

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल की असिथा फर्नांडो से भिड़ंत

यशस्वी जायसवाल की असिथा फर्नांडो से भिड़ंत2 / 6

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल की असिथा फर्नांडो से भिड़ंत हो गई. जायसवाल आउट होने के बाद पवेलियन लौट रहे थे. इसी बीच असिथा ने कुछ बोला, जिसके बाद भारतीय ओपनर अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाए और असिथा से सिर टकराया. साथी खिलाड़ियों ने आकर मामला शांत कराया और जायसवाल से बाहर जाने का अनुरोध किया. ऐसा लग रहा है कि फिजिकल होने के चलते मैच रेफरी जायसवाल के खिलाफ बड़ा कदम उठा सकते हैं. (Image: Instagram/sonysportsnetwork)

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क से हुई थी बहस

मिचेल स्टार्क से हुई थी बहस3 / 6

2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और मिचेल स्टार्क के बीच बहस काफी वायरल हुई थी. मिचेल स्टार्क गेंद डालने के बाद जायसवाल पर हंस रहे थे. एक गेंद को डिफेंस करने के बाद जायसवाल ने स्टार्क को तेज गेंद डालने के लिए कहा. उन्होंने बोल दिया कि गेंद बहुत धीमी आ रही है. स्टार्क जैसे गेंदबाज को जायसवाल का चैलेंज करना चर्चा का विषय बना था. (Image: X/StarSportsIndia)

यशस्वी जायसवाल की बेन स्टोक्स से हुई थी भिड़ंत

यशस्वी जायसवाल की बेन स्टोक्स से हुई थी भिड़ंत4 / 6

इंग्लैंड दौरे पर यशस्वी जायसवाल की बेन स्टोक्स से बहस चर्चा का विषय बनी थी. दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जायसवाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी बीच स्टोक्स की कुछ बातें जायसवाल को पसंद नहीं आईं और उन्होंने जवाब में स्टोक्स से कहा, 'आप मेरे मुंह से सुनना नहीं चाहेंगे.' दोनों के बीच यह बहस ज्यादा बड़ी नहीं हुई. (Image: X/StarSportsIndia)

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल की सैम कोंस्टस से बहस

यशस्वी जायसवाल की सैम कोंस्टस से बहस5 / 6

2024-25 की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मेलबर्न टेस्ट के दौरान जब यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी कर रहे थे, तब सिली पॉइंट पर खड़े सैम कोंस्टस स्लेजिंग कर रहे थे. जवाब में जायसवाल ने सैम को चुप रहकर अपना काम करने के लिए कहा. जब कोंस्टस चुप नहीं हुए, तो भारतीय ओपनर ने उनकी ओर जोरदार शॉट खेला. बाद में जब सैम बल्लेबाजी करने आए, तब जायसवाल ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. (Image: X/StarSportsIndia)

घरेलू मैच में जायसवाल की हो गई थी बहस

घरेलू मैच में जायसवाल की हो गई थी बहस6 / 6

यशस्वी जायसवाल की 2022 में दलीप ट्रॉफी के दौरान साउथ जोन के एक खिलाड़ी से बहस हो गई थी. मामले को शांत कराने के लिए अजिंक्य रहाणे बीच में आए थे और उन्होंने जायसवाल को शांत करने की कोशिश की. हालांकि, जब जायसवाल ने बात नहीं मानी, तो रहाणे ने उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया. यह मामला काफी विवादों में रहा. (Image: Hotstar Screengrab)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन