WTC Final 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में यशस्वी जायसवाल ने अपने प्रदर्शन से सभी को मुरीद बना लिया। उनकी बल्लेबाजी की स्कील्स देखकर कई एक्सपर्ट्स ने इस युवा खिलाड़ी को आईपीएल 2023 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठाई थी। अभी आईपीएल समाप्त भी नहीं हुआ है और ये पूरी होती नजर आ रही है। दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
ऋतुराज गायकवाड़ की जगह शामिल होंगे जायसवाल
दरअसल आईपीएल के समाप्त होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने भारतीय स्क्वॉड का ऐलान करने के साथ स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची भी जारी की थी। अब खबर यह है कि स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल ऋतुराज गायकवाड़ अगले महीने की शुरुआत में शादी कर रहे हैं जिसकी वजह से वह WTC फाइनल के लिए इंग्लैंड नहीं जा पाएंगे। ऐसे में यशस्वी जायसवाल को उनकी जगह चुना गया है।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई ने यशस्वी को रेड बॉल क्रिकेट से प्रैक्टिस शुरू करने के लिए कहा है। चूंकि उनके पास पहले से ही यूके का वीजा है, इसलिए वे कुछ दिनों में लंदन के लिए उड़ान भरेंगे। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
स्डैंडबाय खिलाड़ी: ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मुकेश कुमार
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
8 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
9 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
10 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
13 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines