Wrestler Virender Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष संजय सिंह को बनाए जाने के बाद से एक बार फिर से पहलवानों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। पहले ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुश्ती छोड़ने का ऐलान किया तो उसके बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटा दिया। अब इस कड़ी में एक और पहलवान का नाम जुड़ गया है। रेसलर वीरेंद्र सिंह ने पहलवानों का सपोर्ट करते हुए अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस लौटाने की बात कही है।
वीरेंद्र सिंह ने पदक लौटाने की दी चेतावनी
वीरेंद्र सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करके लिखा, मैं भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए पद्मश्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लौटा दूंगा। मुझे आपकी बेटी और अपनी बहन साक्षी मलिक पर गर्व है। इसके अलाव देश के सबसे उच्च खिलाड़ियों से भी अनुरोध करुंगा कि वो भी इस पर अपना निर्णय दें।
इससे पहले शुक्रवार को रेसलर बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर अपना पद्मश्री लौटा दिया था। इसको लेकर पहले बजरंग पूनिया ने ट्वीट करके जानकारी दी और फिर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जाकर फुटपाथ पर अपना पदक रख दिया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या होंगे बाहर, तो कौन बनेगा MI का कप्तान? क्या रोहित होंगे दावेदार
21 दिसंबर को हुआ था नए अध्यक्ष का ऐलान
21 दिसंबर को भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष का ऐलान हुआ था। पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण के करीबी संजय सिंह को ये जिम्मेदारी मिली। संजय सिंह साल 2008 में कुश्ती संघ से जुड़े थे। उन्हें पहले वाराणसी जिला कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनाया गया था। जिसके बाद अब उनको एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
इसके बाद ही पहलवानों में फिर आक्रोश देखने को मिला। जिसके बाद साक्षी मलिक ने मीडिया के सामने आकर कहा कि हम चाहते थे कि भारतीय कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष किसी महिला को बनाया जाए लेकिन फिर से बृजभूषण जैसे आदमी को ही अध्यक्ष बना दिया। हमने बृजभूषण के खिलाफ 40 दिन तक लड़ाई लड़ी, लेकिन हमकों इंसाफ नहीं मिला।
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
24 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines