Women’s World Cup 2025: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहे महिला वनडे विश्व कप 2025 में मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल का जलवा भी दिखेगा. उन्होंने इस इवेंट के लिए अपनी जादुई आवाज में आधिकारिक सॉन्ग’ ब्रिंग इट होम’ गाया है. आईसीसी ने उनके इस सॉन्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए ‘तारिकिता तारिकिता ढोम, धक धक..’ कैप्शन दिया है. ये सॉन्ग क्रिकेट के मैदान पर कदम रखने वाली हर महिला क्रिकेटर के जोश और सपनों को दर्शाता है.
गाना पूरी तरह एनर्जी और जज्बे से भरा है. इसमें ‘Tarikita Tarikita Tarikita Dhom’ और ‘Dhak Dhak, we bring it home’ जैसे कैची हुक्स हैं. इसके बोल महिलाओं की ताकत, सपनों और हौसले को सलाम करते हैं. इस गाने में एक लाइन ‘Patthar pighlana hai, Ek naya itihas banana hai’ संघर्ष और जीत की भावना को दिखाती है.
कहां मिलेगा ये सॉन्ग?
यह गाना स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक, अमेजन म्यूजिक, जियोसावन, यूट्यूब म्यूजिक, इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है.
श्रेया घोषाल ने जाहिर की खुशी
श्रेया घोषाल ने कहा ‘आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के आधिकारिक कार्यक्रम गीत के माध्यम से इसका हिस्सा बनना एक अद्भुत अनुभव रहा है, जो महिला क्रिकेट की भावना, शक्ति और एकता का जश्न मनाता है. मैं अपनी आवाज देकर और उस पल का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं जो खेल के प्रति प्रेम के माध्यम से लोगों को एक साथ लाता है. मुझे उम्मीद है कि यह प्रशंसकों को प्रेरित करेगा और इस रोमांचक टूर्नामेंट का जश्न मनाते हुए अमिट यादें बनाएगा.’
महिला वनडे विश्व कप 2025 कब से शुरू होगा?
महिला वनडे विश्व कप 2025 श्रीलंका और भारत की मेजबानी में होने जा रहा है. इसमें कुल 8 देश हिस्सा ले रही हैं. 30 सितंबर से शुरू होने वाला ये टूर्नामेंट 3 नवंबर तक चलेगा. वर्ल्ड कप के अधिकतर मैच मैच भारत में होंगे, जबकि सिर्फ पाकिस्तानी टीम अपने मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी.
महिला विश्व कप 2025 में ये 8 टीमें ले रहीं हिस्सा
टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश टीमें शामिल हैं. आईसीसी ने इस बार इनामी राशि में बढ़ोतरी की है. चैंपियन टीम को कुल 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: SL vs AFG: दुखों का पहाड़ टूटा, फिर भी नहीं छोड़ा मैदान, दुनिथ वेल्लालागे की विराट-सचिन से क्यों हो रही तुलना?
संबंधित खबरें
फैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
41 mins agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
1 hr ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
2 hrs agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
4 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
5 hrs agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
6 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
13 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
13 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines