WI vs PAK: पाकिस्तान की टीम पिछले कुछ सालों में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है. विदेशी सरजमीं पर टेस्ट मैच जीतने के लिए पाकिस्तान की टीम ने बड़ी कोशिश, लेकिन उनको सफलता नहीं मिल रही थी. टीम का ये इंतजार वेस्टइंडीज के खिलाफ खत्म हुआ है. अब्दुल्ला शफीक, साजिद खान और कप्तान बाबर आजम की वजह से पाकिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया है. इसी के साथ टीम ने लंबा सूखा खत्म किया है.
---विज्ञापन---
खत्म हुआ पाकिस्तान का इंतजार
साल 2023 में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के दौरे पर गई थी. जहां पर टीम ने श्रीलंका को 2-0 से टेस्ट सीरीज में हराया था. उसके बाद से ही पाकिस्तान की टीम विदेशी सरजमीं पर एक भी टेस्ट मैच नहीं जीती थी. विदेशी सरजमीं पर टीम को लगातार 8 टेस्ट मैचों में हार मिली थी. 3 सालों के बाद अब पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराया था. उस समय भी बाबर आजम ही टीम के कप्तान थे. वहीं आज भी बाबर आजम पाकिस्तान टीम के कप्तान हैं. शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान को विदेशी सरजमीं पर किसी भी टेस्ट में जीत नहीं मिली थी. हालांकि इस जीत के बाद भी पाकिस्तान की टीम सीरीज नहीं जीत सकी और 1-1 का नतीजा आया है. हालांकि पाकिस्तान की टीम ने इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी इज्जत बचाई है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: जोस बटलर ने बना दिया World Record, टी-20 में बने रनों के बेताज बादशाह
---विज्ञापन---
अब्दुल्ला शफीक बने जीत के हीरो
पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में नंबर 3 के बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने पहली पारी में नाबाद 160 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में वो 24 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं. कप्तान बाबर आजम ने पहली पारी में 88 रन बनाए थे. वहीं दूसरी पारी में वो भी 24 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं. गेंदबाज साजिद खान ने दोनों पारियों में 4-4 विकेट हासिल किए हैं. वहीं मौका पड़ने पर 30 रनों की अहम पारी भी खेली हैं. इस सीरीज में वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने कमाल किया, लेकिन वो दूसरे मैच में अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: बिना खेले ही वैभव सूर्यवंशी को हो गया बड़ा नुकसान, मिचेल मार्श के कारण इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर खिसके
---विज्ञापन---