Why Shikhar Dhawan Announces retirement: बाएं हाथ के धांसू बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर धवन को संन्यास के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। शिखर धवन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट मैच 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम में खेला था।
वहीं शिखर का आखिरी टेस्ट मुकाबला सितंबर 2018 में था, जबकि आखिरी टी-20 मुकाबला 2021 में खेला था, जबकि आईपीएल में आखिरी क्रिकेट मैच 9 अप्रैल 2024 को उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ खेला था। इन तारीखों को देखें तो साफ है कि शिखर धवन इंडियन क्रिकेट टीम के लिए चयनकर्ताओं की प्राथमिकता लिस्ट में नहीं थे। शिखर ने टीम इंडिया के लिए दो साल पहले अपना मुकाबला खेला था। वहीं बीते आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे।
पंजाब किंग्स मैनेजमेंट ने बिठाया बाहर
हाल के वर्षों में शिखर धवन का आईपीएल करियर भी कुछ खास नहीं चल रहा था। 2024 के आईपीएल संस्करण में धवन पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन टूर्नामेंट के ज्यादातर मैचों में वह बेंच पर बैठे थे। पंजाब किंग्स का नेतृत्व इंग्लिश खिलाड़ी सैम करेन ने किया। दरअसल 2024 के आईपीएल में पंजाब किंग्स ने धवन को शुरुआती 5 मैचों में खिलाया, लेकिन उसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला।
इन पांच मैचों में धवन ने 22, 45, 70, 1 और 14 रन बनाए। लेकिन टीम का प्रदर्शन ऐसा नहीं था कि उसे प्रभावशाली कहा जा सके। टूर्नामेंट के बीच में पंजाब किंग्स ने अपने कप्तान को बदला। धवन से कप्तानी तो छीनी ही गई उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं मिली।
ये भी पढ़ेंः क्रिकेट के किन रिकॉर्ड्स ने धवन को पहुंचाया ‘शिखर’ पर, कोहली-रोहित भी नहीं आस-पास
आईपीएल में शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व किया। आईपीएल में धवन का बल्ला खूब चला है। विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में धवन दूसरे स्थान पर हैं। 127.14 की औसत से धवन ने 221 पारियों में 6769 रन बनाए हैं।
अंगूठे की चोट ने किया नुकसान
धवन के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अंगूठे की चोट ने बहुत नुकसान पहुंचाया। 2019 में उनका वनडे करियर अंगूठे की चोट के कारण प्रभावित हुआ। इसका नतीजा ये हुआ कि उन्हें बीच वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा, जबकि पिछले मुकाबले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था। धवन के लिए यह बड़ा सेटबैक था।
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
14 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
15 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
23 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
1 day agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
1 day agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
1 day agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
1 day agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines