Mohammed Shami: भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम का चयन हो गया है. दौरे पर भारत पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा. टी20 टीम पहले ही सलेक्ट कर दी गई थी. वनडे और टेस्ट में कुछ चौंकाने वाली चीजें देखने मिली हैं. मोहम्मद शमी को इस बार भी चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया है. घरेलू क्रिकेट में शमी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें इग्नोर किया जा रहा है. अब एक रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई है. उस वजह का खुलासा किया गया है जिसकी वजह से शमी को न्यूजीलैंड सीरीज में नहीं चुना गया.
न्यूजीलैंड सीरीज में क्यों नहीं मिली शमी को जगह?
शमी ने तगड़े प्रदर्शन से कई बार भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाया है. पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने उन्हें टीम में जगह नहीं दी. मौजूदा समय में प्रज्ञान ओझा अंतरिम मुख्य चयनकर्ता हैं. भुवनेश्वर कुमार की उन्होंने टी20 में वापसी कराई है. ऐसा लगा था कि शमी को भी टीम में जगह मिलेगी लेकिन ये नहीं हो पाया. लगभग सभी को उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड दौरे के लिए शमी को जरूर चुना जाएगा. Indian Express ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि शमी को क्यों नजरअंदाज किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ताओं को लगता है कि शमी अब लंबे स्पेल नहीं कर सकते हैं. इस वजह से ही उनकी जगह यंग प्लेयर्स को मौका दिया जा रहा है.
रिपोर्ट के अनुसार, “मोहम्मद शमी ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके बावजूद चयनकर्ताओं को उनकी फिटनेस पर भरोसा नहीं है. चयनकर्ताओं को लगता है कि वो अब लंबे स्पेल नहीं फेंक सकते हैं. इस वजह से ही युवा खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया जा रहा है.” वैसे शमी ने अपनी परफॉर्मेंस देना जारी रखा है. हाल ही में रणजी ट्रॉफी में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ पूरे मुकाबले में पांच विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे के लिए शुभमन गिल का अनूठा कदम, खुद के खर्चे पर साथ ले जाएंगे 4-5 नेट गेंदबाज
वनडे में मोहम्मद शमी का अच्छा करियर
शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2025 में खेला था. उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में जबरदस्त गेंदबाजी की थी. वो वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. शमी ने कुल 108 वनडे मैच अभी तक खेले हैं. उनके नाम 206 विकेट दर्ज हैं. उनका बॉलिंग औसत 24 का रहा है. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 57 रन देकर 7 विकेट है. शमी ने 10 बार मैच में 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया है. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में भी उनका रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए बेहतरीन रहा है.
ये भी पढ़ें: वनडे में जायसवाल की अनदेखी के लिए चयनकर्ताओं पर बरसे अश्विन, टैलेंट के साथ खिलवाड़ का लगाया आरोप
संबंधित खबरें
बारिश हुई तो रात में 10.16 बजे शुरू हो सकता है 5वां टी-20 मुकाबला!
23 mins agoIPL 2027 से गायब रहेंगे ये 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी
42 mins ago'घमंडी और अकड़ू' थे विराट कोहली, डिविलियर्स का बड़ा खुलासा
49 mins agoIND vs NZ: आखिरी 2 वनडे मैच में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11?
59 mins agoIND vs WI: भारतीय गेंदबाजों के बचाव में उतरे मोर्ने मोर्कल
1 hr agoIND vs NZ: इंडिया के टेस्ट टीम में हुई इन 5 स्टार खिलाड़ियों की वापसी
1 hr agoमुंबई इंडियंस के नए हेड कोच के लिए CSK के दिग्गज समेत 5 बड़े नाम शॉर्टलिस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के लिए शुभमन गिल खुद के खर्चे पर साथ ले जाएंगे 4-5 नेट गेंदबाज
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली 151 रनों की धमाकेदार पारी
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines