वनडे वर्ल्ड कप 2027 की रेस से लगभग बाहर हुए ये 5 भारतीय खिलाड़ी, अब वापसी के दरवाजे बंद?
अगले साल वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है. इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी देशों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. टीम इंडिया भी तैयार है. भारतीय टीम के कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो अब वर्ल्ड कप की रेस से लगभग बाहर हो गए हैं. इन्हें शायद मौका नहीं मिल पाएगा.

2027 ODI World Cup: ICC ने हाल ही में 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरे कार्यक्रम की घोषणा की. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर को होगी और फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन होगा. टीम इंडिया अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली है. भारत और पाकिस्तान के बीच भी मुकाबला देखने को मिलेगा. BCCI ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. कुछ खिलाड़ियों के नाम लगभग पक्के हैं कि वो वर्ल्ड कप में अपना जलवा दिखाएंगे. यहां हम पांच भारतीय खिलाड़ियों की बात करेंगे जो वनडे वर्ल्ड कप की रेस से लगभग बाहर हो गए हैं. इनके दरवाजे BCCI ने बंद कर दिए हैं.
मोहम्मद शमी
2 / 6मोहम्मद शमी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाया है. हालांकि चयनकर्ताओं ने लगातार उन्हें नज़रअंदाज किया है. न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी उन्हें टीम में नहीं चुना गया है. शमी को लगातार इग्नोर किया जा रहा है. इससे संकेत मिलते हैं कि 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में उन्हें शामिल नहीं किया गया है. आपको बता दें वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा 55 विकेट शमी ने लिए हैं. इसके बावजूद उनकी जगह पक्की नहीं है. (Photo: ANI)
ऋषभ पंत
3 / 6ऋषभ पंत का भी अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेल पाना मुश्किल है. चयनकर्ता उनसे पहले अब ईशान किशन को देख रहे हैं. किशन को न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुना गया है. वो बतौर विकेटकीपर वर्ल्ड कप में जा सकते हैं. केएल राहुल भी विकेटकीपर के रूप में मौजूद हैं. पंत की जगह अब बन नहीं रही है. पिछले कुछ सीरीज में उन्हें बाहर ही रखा गया है. इसका साफ मतलब है कि मैनेजमेंट उनकी तरफ नहीं जा रहा है. पंत का वनडे में प्रदर्शन कुछ खास भी नहीं रहा है. (Photo: ANI)
रवींद्र जडेजा
4 / 6रवींद्र जडेजा का भी वनडे करियर लगभग खत्म हो चुका है. उन्हें भी न्यूजीलैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया है. उनका हालिया प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है. BCCI उनकी तरफ अब नहीं देख रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका वर्ल्ड कप 2027 से पत्ता कट गया है. जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 मैचों में 20 ओवर गेंदबाजी की. वो सिर्फ दो ही विकेट ले पाए थे. अब उनकी जगह नमन धीर जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. (Photo: ANI)
यशस्वी जायसवाल
5 / 6यशस्वी जायसवाल को भी अब नज़रअंदाज किया जा रहा है. न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें नहीं चुना गया है. आखिरी दो वनडे में शुभमन गिल नहीं हैं. इसके बावजूद यशस्वी को टीम में मौका नहीं दिया गया है. इससे संकेत मिलते हैं कि चयनकर्ता उन्हें अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में नहीं रखना चाहते हैं. पहले उन्हें रोहित शर्मा का बैकअप ऑप्शन माना जा रहा था लेकिन अब चीजें अलग हो गई हैं. अश्विन ने तो यशस्वी के न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं चुने जाने पर चयनकर्ताओं के ऊपर खूब गुस्सा निकाला है. (Photo: ANI)
अक्षर पटेल
6 / 6अक्षर पटेल को भी टीम से ड्रॉप किया जा सकता है. नमन धीर, नितीश कुमार और वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो पटेल को बाहर किया जा सकता है. अक्षर स्पिन अच्छी करते हैं लेकिन टीम में कुलदीप यादव मौजूद हैं. साउथ अफ्रीका में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है. ऐसे में अक्षर का अगले साल का वनडे वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल लग रहा है. उनकी जगह भी खतरे में पड़ गई है. (Photo: ANI)