Uric Acid बढ़ गया है तो इन चीजों से बना लें दूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी

क्या आप भी यूरिक एसिड की समस्या से परेशान रहते हैं और चाहते हैं कि जल्द से जल्द ये समस्या ठीक हो जाए? आइए आपको बताते हैं इस समस्या से राहत पाने के लिए किन चीजों से दूरी जरूरी है और क्या करना जरूरी है?

High Uric Acid Treatment Diet

यूरिक एसिड की समस्या कैसे मिलेगी राहत? (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • यूरिक एसिड का बढ़ना गाउट गठिया का एक पुराना रूप है, जिसमें यूरिक एसिड जोड़ों में सुई जैसे क्रिस्टल के रूप में जमा हो सकता है.
  • प्यूरिन के टूटने से यूरिक एसिड बनता है, जो आमतौर पर किडनी द्वारा पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है.
  • शरीर में यूरिक एसिड जमा होने से सूजन, लालपन और दर्द हो सकता है, जिसे गाउट अटैक भी कहते हैं.
  • यूरिक एसिड के लक्षणों में पीठ, बगल या कमर के निचले हिस्से में तेज दर्द, पेशाब में खून आना, बार-बार पेशाब आना और पेशाब करते समय दर्द या जलन शामिल हैं.

यूरिक एसिड की समस्या बड़ी संख्या में लोगों को परेशान कर ही है, जिससे राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं. कई लोगों पता ही नहीं होता है कि आखिर ये समस्या होती है क्या है और कैसे शरीर को प्रभावित करती है. इतना ही नहीं, यूरिक एसिड के बढ़ने से शरीर पर दिखने वाले लक्षणों और समस्याओं को लोग आम या किसी और दिक्कत से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका असर ये होता है कि व्यक्ति असल समस्या का इलाज नहीं ले पाता है और यूरिक एसिड के कारण जो दिक्कतें होती हैं, उससे लंबे समय तक परेशान रहता है. आइए जानते हैं क्या है यूरिक एसिड की समस्या और किन चीजों से दूरी इसके खतरे को कम कर सकती है?

विज्ञापन

क्या है यूरिक एसिड की समस्या?

गाउट गठिया का एक पुराना रूप है, जो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने के कारण हो सकता है. Harvard Health Publishing के अनुसार, शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा हो जाता है, तो यह टिशू, खासकर जोड़ों में जमा हो सकता है. कभी-कभी यूरिक एसिड जोड़ों में सुई जैसी नुकीली क्रिस्टल के रूप में बनने लगता है और इन क्रिस्टल के कारण शरीर में सूजन पैदा होने लग सकती है, जिससे लालपन और दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है. इस स्थिति को गाउट अटैक भी कहते हैं. जानकारी के अनुसार, इस समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज करना व्यक्ति को बहुत तकलीफ में डाल सकता है, जैसे दर्द, चुभन आदि समस्या और साथ ही, कई तरह सी स्वास्थ्य समस्याएं भी परेशान कर सकती है.

विज्ञापन

किन कारणों से पैदा होती है यूरिक एसिड की समस्या?

प्यूरिन एक प्राकृतिक पदार्थ हैं, जो शरीर की हर कोशिका और कई खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं. ये डीएनए बनाने और शरीर में ऊर्जा पैदा के लिए जरूरी होते हैं. जब शरीर प्यूरिन को तोड़ता है, तो यूरिक एसिड बनता है. आमतौर पर यह खून में घुलकर किडनी के जरिए पेशाब से बाहर निकल जाता है. लेकिन ज्यादा मात्रा में यूरिक एसिड बनने या किडनी द्वारा इसे ठीक से बाहर न निकाल पाने पर, यह शरीर में जमा होने लगता है. इतना ही नहीं, लंबे समय तक इसका स्तर बढ़ा रहने से जोड़ों में नुकीले क्रिस्टल बन सकते हैं, जिससे गाउट यानी दर्दनाक गठिया हो सकता है. लक्षणों में शराब का सेवन, खराब खानपान भी शामिल है.

कैसे दिखते हैं यूरिक एसिड के लक्षण?

यूरिक एसिड की स्थिति में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जो आपको लंबे समय तक परेशान करें. कई लक्षण आपको लग सकते हैं कि यह आम है, लेकिन लेंबे समय तक या बार-बार परेशान करें, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.  

विज्ञापन
  • पीठ, बगल या कमर के निचले हिस्से में तेज दर्द
  • पेशाब में खून आना
  • बार-बार पेशाब आना या अचानक पेशाब जाने की तेज इच्छा होना
  • पेशाब करते समय दर्द या जलन होना
  • जी मिचलाना या उल्टी आना

यूरिक एसिड की समस्या से राहत के लिए क्या करें?

  • National Kidney Foundation के अनुसार, पर्याप्त पानी पिएं: रोज इतना पानी और लिक्विड लें कि कम से कम 2.5 लीटर पेशाब बने. आमतौर पर इसके लिए प्रतिदिन लगभग 2.5-3 लीटर पानी पीने की जरूरत हो सकती है. आपकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार डॉक्टर इसकी मात्रा बदल सकते हैं.
  • पेशाब की एसिडिटी कम करें: यूरिक एसिड की पथरी एसिडिक पेशाब में बनने की संभावना ज्यादा होती है. इसे रोकने के लिए पेशाब का pH बढ़ाना जरूरी है. डॉक्टर पोटैशियम साइट्रेट या सोडियम बाइकार्बोनेट जैसी दवाएं दे सकते हैं.
  • प्रोटीन का सेवन सीमित करें: अगर आप रेड मीट, प्रोसेस्ड मीट, चिकन, पोर्क, मछली  आदि का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इनसे बचना जरूरी है. अपनी जरूरत के अनुसार प्रोटीन की मात्रा जानने के लिए डाइटीशियन से सलाह लें, क्योंकि इससे भी यूरिक एसिड की समस्या पैदा हो सकती है.
  • फल और सब्जियां खाएं: प्रतिदिन फल और सब्जियां खाने की कोशिश करें. इससे पेशाब की एसिडिटी कम करने में मदद मिल सकती है.
  • चीनी कम करें: ज्यादा चीनी वाले खानपान की चीजें और ड्रिंक का सेवन सीमित करें.
  • कम फैट वाले चीजों का सेवन करें
  • खासकर बीयर का सेवन कम करें, क्योंकि यह यूरिक एसिड से जुड़ी पथरी के जोखिम को बढ़ा सकती है.
  • इसके अलावा भी कई कारण हो सकते हैं, जो यूरिक एसिड की समस्या को बढ़ा दें, इसलिए अगर आपको किसी तरह के लक्षण दिखाई दें, तो खुद की समझदारी से दवा न लें, बल्कि डॉक्टर से पहले जांच कराएं और उनके मुताबिक दिए गए दवाओं का सेवन करें.

यह भी पढ़ें: पैरों पर लाल-हरी धारियां क्यों दिखती हैं? जानिए किस कंडीशन में दिखते हैं ऐसे लक्षण, ठीक कैसे होगी यह दिक्कत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: National Kidney Foundation, Harvard Health Publishing 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ