IPL 2027 से गायब रहेंगे ये 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी, एक ने कप्तान रहते हुए कहा क्रिकेट को अलविदा

IPL 2027: आईपीएल 2027 के लिए अब सभी फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. हालांकि आगामी सीजन में 3 ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जो इस बार नजर नहीं आएंगे. तीनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में धूम मचाया है और अपने बल्ले-गेंद से कमाल किया है.

Ajinkya Rahane/ Image Source: ANI

Ajinkya Rahane/ Image Source: ANI

IPL 2027 में क्रिकेट फैंस को कई दिग्गज खिलाड़ियों की कमी खल सकती है. ये वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और कप्तानी से लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया और अपनी अलग पहचान बनाई. हालांकि, अब इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, जबकि कुछ पिछले सीजन से ही लीग से दूर हैं. ऐसे में आईपीएल के अगले सीजन में इन दिग्गजों का जलवा देखने को नहीं मिलेगा. इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं, जिनकी गैरमौजूदगी फैंस को निराश कर सकती है. आइए जानते हैं उन 3 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में, जो आईपीएल 2027 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

विज्ञापन

केकेआर के कप्तान ने लिया था संन्यास

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया था. उनके इस फैसले ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था. खास बात यह रही कि रहाणे ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी. अपनी तकनीक और अनुभव के दम पर उन्होंने कई मौकों पर टीम को संभाला. हालांकि, संन्यास के फैसले के बाद अब आईपीएल 2027 में भी उनके खेलने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

इन 2 भारतीय गेंदबाज का भी नाम शामिल

भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का नाम भी उन खिलाड़ियों में शामिल है, जो आईपीएल 2027 में नजर नहीं आएंगे. डेथ ओवर्स में अपनी सटीक गेंदबाजी और धीमी गति की गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले मोहित ने दिसंबर 2025 में क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था. उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी. मोहित ने मई 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला था. उनके अनुभव की कमी फैंस को अगले सीजन में खल सकती.

विज्ञापन

आईपीएल के सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाजों में शामिल अमित मिश्रा का नाम भी इस सूची में है. अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चकमा देने वाले मिश्रा लीग में हैट्रिक लेने वाले चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल रहे हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स समेत कई टीमों के लिए खेलते हुए अपनी छाप छोड़ी. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल सीजन 2024 में खेला था. इसके बाद से वह लीग में नजर नहीं आए हैं. क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में उनकी वापसी की संभावना भी बेहद कम हो गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ