IND vs WI

IND vs WI: बारिश हुई तो रात में 10.16 बजे शुरू हो सकता है 5वां T20 मुकाबला! 5-5 ओवर का हो सकता है मैच

IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का आज 5वां मुकाबला खेला जाना है. सीरीज जीतने के लिए दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीतने उतरेगी. हालांकि इस मुकाबले में बारिश होने का खतरा मंडरा रहा है. बारिश हुई तो सीरीज बराबरी पर खत्म हो सकता है.

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले से पहले सीरीज 2-2 की बराबरी पर चल रही है. ऐसे में सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि बारिश इस मुकाबले में अपना असर डाल सकती है. जिसके कारण ही दोनों ही टीमें दबाव में नजर आ रही है. अगर बारिश हुई रात के 10.16 पर मुकाबला शुरू हो सकता है. 5-5 ओवर भी मुकाबला हो सकता है. 

विज्ञापन

बारिश हुई तो कितने बजे शुरू हो सकता है मैच? 

 एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में बारिश मुकाबले में खलल डाल सकता है. हालांकि अगर मैच रात के 10.16 बजे भी नहीं शुरू हुआ, तो रद्द करना पड़ सकता है. ऐसे में मुकाबला इससे पहले ही शुरू करना पड़ेगा. अगर इस टाइम पर मुकाबला शुरू हुआ, तो मैच सिर्फ 5-5 ओवर का ही होगा. बारिश के कारण अगर मुकाबला रद्द हुआ सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हो सकता है. हालांकि दोनों ही टीमों के कप्तान श्रेयस अय्यर और शाई होप चाह रहे हैं कि ये मुकाबला खेला जाए. जिससे दोनों ही टीमों को सीरीज जीतने का अच्छा मौका मिले. वेस्टइंडीज की टीम के पास इतिहास रचने का मौका है. जिसे वो फिलहाल गंवाना नहीं चाहते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ