'तिरंगा मार्च' में गिरफ्तारी… अगले दिन अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत; बॉन्ड भरने के बाद ही रिहाई

कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को जमानत मिल गई है. मजिस्ट्रेट ने उन्हें बॉन्ड भरने के निर्देश दिए हैं.

abhijeet dipke

अभिजीत दीपके को जमानत मिल गई है. (Photo: ANI)

कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को जमानत मिल गई है. SEM कोर्ट में पेशी के बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें बॉन्ड भरने के निर्देश दिए हैं. दीपके को शुक्रवार को CJP के तिरंगा मार्च से पहले ही दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. उनके अलावा ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (AISA) प्रमुख नेहा बोरा को भी अरेस्ट किया गया था, जिन्हें शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया था.

विज्ञापन

क्या है आरोप?

दरअसल, सीजेपी के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले अभिजीत दीपके को एहतियातन हिरासत में लिया गया. दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हिरासत से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दीपके को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 126 और 170 के तहत गिरफ्तार किया गया और उनपर शांति भंग करने का आरोप लगा. गिरफ्तारी के बाद उन्हें SEM अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई.

विज्ञापन

शुक्रवार शाम को क्या हुआ?

CJP ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शुक्रवार शाम पांच बजे तिरंगा मार्च आयोजित करने का आह्वान किया गया था. हालांकि, इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंधों के चलते प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क तक नहीं पहुंच सके. तिरंगा मार्च से पहले ही सीजेपी की मीडिया टीम के सदस्य विजय एम ने कहा था कि अगर दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके को हिरासत में लेती है या उन्हें कनॉट प्लेस पहुंचने से रोकती है, तो सीजेपी दूसरी योजना का ऐलान करेगी. दीपके के अलावा दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया था, हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया. रिहा होने के बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हिरासत में लेने की कार्रवाई को गैर-कानूनी करार दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ