Who is 38 years old Asif Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है. ऐसा हम यूं ही नहीं कर रहे. इसकी वजह पाकिस्तान की नई टेस्ट टीम है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को मौका दिया गया है, जिसका करियर लगभग खत्म होने की कगार पर है, क्योंकि उसकी उम्र 38 साल हो चुकी है. ये फैसला इसलिए भी हैरान करने वाला है, क्योंकि सलेक्टर्स ने युवा ओपनर सैम अयूब को बाहर कर दिया, जो एशिया कप 2025 में बुरी तरह फ्लॉप रहे और टेस्ट टीम में 38 साल के अफरीदी की एंट्री कराकर हर किसी को चौंका दिया.
यहां जिस 38 साल के खिलाड़ी की बात हो रही है उसका नाम आसिफ अफरीदी है, जिन्हें पहली बार पाकिस्तान की टेस्ट टीम में चुना गया है. वो बाएं हाथ के स्पिनर हैं. वो पाकिस्तान टीम में शामिल होने वाले चौथे अफरीदी हैं. उनसे पहले पाकिस्तान के लिए पूर्व कप्ता शाहिद अफरीदी के अलावा शाहीन अफरीदी और अब्बास अफरीदी खेल चुके हैं.
आसिफ को घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत का ईनाम मिला है. वो सालों तक पाकिस्तान के लिए घरेलू क्रिकेट में कमाल करते रहे और आखिरकार उनकी किस्मत ने अचानक पलटी मारी और अब वो 3 साल की उम्र में डेब्यू कर सकते हैं. आसिफ के अलावा साउथ अफ्रीका के लिए दो और अनकैप्ड को मिला है, इनमें फैसल अकरम और रोहेल नजीर का नाम शामिल है. अब देखना होगा कि कप्तान शान मसूद किस किसका डेब्यू कराते हैं.
कैसा है आसिफ अफरीदी का क्रिकेट करियर?
बाएं हाथ के स्पिनर आसिफ अफरीदी का फर्स्ट क्लास करियर बेहद शानदार है. उनके नाम 57 मैचों में 25.49 की औसत से 198 विकेट दर्ज हैं. खास बात ये है कि वो 13 बार पारी में पांच विकेट और दो बार मैच में 10 विकेट निकाल चुके हैं. साल 2009 में एबटाबाद के लिए फर्स्ट क्लास में डेब्यू मैच में उन्होंने 35 रन देकर सात विकेट निकाले थे, तब से लेकर अब तक 16 साल हो चुके हैं. ये पहला मौका है जब उन्हें टेस्ट टीम में चुना गया है. 60 लिस्ट ए और 85 टी20 मैच मैचों में क्रमश 83 और 78 विकेट दर्ज हैं.
कब से शुरू होगा पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज?
इस बार साउथ अफ्रीका की टीम पाकिस्तान टूर पर आ रही है. 12 अक्टूबर से उसका यह दौरा शुरू होगा जो 8 नवंबर तक चलेगा. टेस्ट सीरीज में कुल 2 मैच होंगे. पहला मुकाबला 12 से 16 अक्टूबर तक लाहौर में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 20 से 24 अक्टूबर तक रावलपिंडी में होगा.
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम इस प्रकार है
शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आसिफ अफरीदी, बाबर आजम, फैसल अकरम, हसन अली, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नोमान अली, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी.
साउथ अफ्रीका के पाकिस्तान दौरे का पूरा कार्यक्रम देखिए
- 12-16 अक्टूबर- लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पहला टेस्ट
- 20-24 अक्टूबर- रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी में दूसरा टेस्ट
- 28 अक्टूबर- रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी में पहला टी20I
- 31 अक्टूबर- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में दूसरा टी20 मैच
- 1 नवंबर- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में तीसरा टी20I
- 4 नवंबर-इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद में पहला वनडे
- 6 नवंबर- दूसरा वनडे, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद
- 8 नवंबर- तीसरा वनडे, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
49 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
49 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines