IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत को खराब शुरुआत मिली थी. लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. वेस्टइंडीज ने इस मैच में खराब फील्डिंग की और खूब कैच टपकाए. वनडे में वेस्टइंडीज ने एक मैच में तीसरी बार सबसे ज्यादा कैच छोड़े हैं.
वेस्टइंडीज के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज ने वनडे में किसी एक मैच में तीसरी बार सबसे ज्यादा कैच छोड़ने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. साल 2019 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिजटाउन में खेले गए वनडे मैच में कुल 6 कैच छोड़े थे. इसके बाद साल 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में भी खेले गए वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने 6 कैच छोड़े थे. वहीं, अब टीम इंडिया के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे मुकाबले में अब तक वेस्टइंडीज ने 6 कैच छोड़ दिए हैं. ये तीसरा मौका है, जब वेस्टइंडीज ने किसी वनडे मैच में सबसे ज्यादा कैच टपकाए हैं.
ये भी पढ़ें: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर भारत ने जीता एशियन गेम्स में गोल्ड, अभिषेक शर्मा बने हीरो
वनडे में वेस्टइंडीज द्वारा छोड़े गए सबसे अधिक कैच एक मैच में
6 बनाम इंग्लैंड ब्रिजटाउन 2019
6 बनाम बांग्लादेश मीरपुर 2025
6* बनाम भारत न्यू चंडीगढ़ 2026
भारत ने बनाया विशाल स्कोर
इस मैच में भारत को शुरुआत में ही 2 झटके लगे थे. कप्तान शुभमन गिल 6 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार हुए. हालांकि इसके बाद मोर्चा रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला. दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी की.
रोहित शर्मा 85 गेंदों में 92 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़े. हालांकि वह शतक से चूक गए. वहीं, गायकवाड़ ने भी 69 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. इसके बाद केएल राहुल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया और नाबाद 87 गेंदों में 129 रन बना डाले. उन्होंने 10 चौके के अलावा 6 छक्के अपने नाम किए. इसके बाद नमनधीर ने 21 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे तेज 10000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर
भारत ने इस तरह 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बना दिए हैं. अब वेस्टइंडीज को 50 ओवर में मुकाबला जीतने के लिए 352 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करना होगा. वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 10 ओवर में 62 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. इसके अलावा कीमो पॉल को 2 सफलता मिली.
संबंधित खबरें
LIVE: हार के बाद पलटवार करेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
18 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
44 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
3 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines