Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 WC 2026: सुपर 8 में सबसे पहले क्वालीफाई करने वाली टीम बनी वेस्टइंडीज, नेपाल को किया चारों खाने चित्त

T20 WC 2026: वेस्टइंडीज की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल की है. टीम ने नेपाल को एकतरफा मैच में 9 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही टीम इस विश्व कप के सुपर 8 राउंड में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है. पढ़िए पूरी खबर

Author
Written By: Nikhil Updated: Feb 15, 2026 16:21

T20 WC 2026: वेस्टइंडीज की टीम टी20 विश्व कप 2026 में कमाल की फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने टूर्नामेंट की लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसी के साथ वेस्टइंडीज इस एडिशन में सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. अभी तक किसी और टीम ने ये मुकाम हासिल नहीं किया है. नेपाल के खिलाफ मैच में टीम ने एकतरफा 9 विकेट से जीत हासिल करते हुए अगले राउंड में प्रवेश किया. ग्रुप सी में अब इंग्लैंड की टीम के ऊपर काफी दबाव आ चुका है क्योंकि टीम को अपने आखिरी मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. 

नेपाल को आसानी से हराया

वेस्टइंडीज की टीम ने नेपाल के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए मैच अपने नाम किया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी नेपाल की टीम 20 ओवरों में महज 133 रन ही बना पाई. वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में महज 27 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया है. इससे पहले नेपाल टूर्नामेंट में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड को हरा चुकी है. 

नेपाल की अगले राउंड की उम्मीद हुई खत्म

नेपाल ने अपने पहले मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को लगभग हरा ही दिया था लेकिन अंतिम ओवर में टीम चूक गई. इसके बाद खेले गए दोनों ही मैचों में टीम अच्छा खेल नहीं दिखा पाई, जिसके चलते 3 मैचों में हार के साथ अब टीम का अगले राउंड में जाने का सपना टूट चुका है. टीम ग्रुप सी के पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है और वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार ने टीम को सुपर 8 की रेस से बाहर कर दिया है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- IND WA vs PAK WA: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, राइजिंग स्टार्स के सामने धराशाई हुआ पाक

First published on: Feb 15, 2026 04:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.