---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

वॉशिंगटन सुंदर के T20 विश्व कप खेलने पर सस्पेंस बरकरार, इस दिन लिया जाएगा आखिरी फैसला!

Washington Sundar Injury Update: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के टी20 विश्व कप खेलने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. उन्होंने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है तो वहीं बल्लेबाज भी की है. उनकी फिटनेस पर आखिरी फैसला किस दिन लिया जाएगा आइए आपको भी बताते हैं...

---विज्ञापन---

Washington Sundar Injury Update: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वो अपनी इंजरी का रिहैब कर रहे हैं लेकिन टी20 विश्व कप में उनके खेलने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. उनकी बैटिंग प्रोग्रेस अच्छी देखने को मिली है और उन्होंने 4 सेशन की बल्लेबाजी की है. 2 फरवरी को उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर भी फेंके हैं. अब उनको लेकर 4 फरवरी को फैसला लिया जा सकता है. 4 फरवरी को उनका एक गेंदबाजी सेशन होगा, जिसमें जैसा देखा जाएगा कि उनका फ्रैक्चर्ड हिस्सा कितना लोड ले पा रहा है. इसके बाद ही उनके टी20 विश्व कप में खेलने पर फैसला किया जाएगा. 

न्यूजीलैंड सीरीज में हुई थी इंजरी

वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में इंजर्ड हो गए थे. गेंदबाजी करते हुए उनको चोट लगी थी, जिसके बाद बल्लेबाजी करते हुए भी उनको काफी दर्द में देखा गया था. टीम इंडिया मैनेजमेंट को अभी भी उनके पूरी तरह से फिट होने का इंतजार है. इस चोट के चलते ही वो कीवी टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे. इससे पहले सामने आ रही जानकारी के अनुसार मैनेजमेंट उनके लिए आधे टूर्नामेंट तक इंतजार करने के लिए भी तैयार है. 

---विज्ञापन---

सुंदर हुए बाहर तो किसे मिलेगा मौका?

वॉशिंगटन सुंदर अगर टी20 विश्व कप के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो उनको मजबूरन बाहर का रास्ता दिखाना होगा. ऐसे में उनकी जगह रिप्लेसमेंट के लिए 2 खिलाड़ियों का नाम सबसे ऊपर नजर आ रहा है. दिल्ली के आयुष बदोनी और रियान पराग को उनकी जगह स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. बदोनी ने वॉर्म अप मैच में यूएसए के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की थी. तो वहीं दूसरी तरफ पराग भी अब टीम इंडिया में वापसी करने के लिए पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. ऐसे में इन दोनों में से किसी एक को मौका मिल सकता है. 

ये भी पढ़िए- ICC ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी! भारत के खिलाफ मैच किया बायकॉट तो भुगतना होगा अंजाम

First published on: Feb 03, 2026 08:21 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola