नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक होने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर सोमवार सुबह पोस्ट किया था और इसे निजता का हनन बताया था। वहीं अब इस मामले पर पर्थ के होटल की तरफ से भी बयान जारी किया गया है।
होटल ने मांगी माफी
दरअसल ये मामला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान सामने आया था जब पर्थ के क्राउन होटल में रह रहे विराट कोहली के रूम का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस मामले पर होटल क्राउन ने एक माफीनामा जारी किया है और कहा है कि ‘हम इस घटना पर सभी से माफी मांगते हैं और इसकी निष्पक्ष जांच की भरोसा देते हैं। क्राउन ने आगे ये भी कहा कि इस मामले में शामिल लोगों को बर्खास्त कर दिया गया है और ओरिजनल वीडियो को सोशल मीडिया से तत्काल हटा दिया गया है।’
विराट कोहली ने जताई थी नाराजगी
इस मामले पर विराट कोहली ने नाराजगी जताते हुए सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि ‘मैं समझता हूं कि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश और उत्साहित होते हैं और उनसे मिलने के लिए उत्साहित होते हैं और मैंने हमेशा इसकी सराहना की है, लेकिन यहां यह वीडियो भयावह है और इसने मुझे अपनी निजता के बारे में बहुत पागल महसूस कराया है।
जब आपके बेडरूम में ऐसा हो सकता है तो सीमा कहां बची? – अनुष्का शर्मा
इस वीडियो के सामने आने के बाद क्रोधित अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि’ पहले भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जब फैन्स ने हम पर जरा भी रहम नहीं किया लेकिन यह तो सबसे खराब चीज थी। बहुत ही घटिया और मानवता का उल्लंघन है। जो भी इसे देखकर यह सोचता है कि सेलिब्रिटी हो तो डील करना पड़ेगा, उसे पता होना चाहिए कि आप भी समस्या का हिस्सा हैं। थोड़ा आत्म संयम रखने से सबको मदद मिलती है। साथ ही जब आपके बेडरूम में ऐसा हो सकता है तो सीमा कहां बची? ‘
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
27 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines