Virat Kohli on 18 Number Jersey: विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत को कई मैचों में जीत दिलाई है. कोहली के इंटरनेशनल करियर को जल्द ही 18 साल पूरे होने जा रहे हैं. विराट अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत से ही नंबर 18 की जर्सी पहन रहे हैं और यह अंक फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया है. अब कोहली ने बताया कि कैसे उन्होंने 18 नंबर की जर्सी पहनने का फैसला किया.
विराट कोहली क्यों पहनते हैं 18 नंबर की जर्सी?
विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. कोहली को जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल पूरे होने जा रहे हैं. स्टार स्पोर्ट्स इस खास मौके पर विराट कोहली का खास इंटरव्यू ला रहा है. इससे पहले उन्होंने एक प्रोमो रिलीज किया, जिसमें कोहली ने 18 नंबर जर्सी पहनने का कारण बताया. उन्होंने साफ किया कि उन्हें 18 अगस्त को डेब्यू करने का मौका मिला था, इसी वजह से उन्होंने 18 नंबर की जर्सी पहनने का फैसला किया.
विराट कोहली ने कहा, ‘यह शुरुआत में मेरे लिए सिर्फ एक नंबर था. भारत के लिए मेरा डेब्यू मैच 18 अगस्त को आया था. इस नंबर के साथ मेरा कोई न कोई आध्यात्मिक कनेक्शन जरूर है. जब हम मैचों के लिए मैदान पर जाते हैं, तो मैं काफी लोगों को मेरी जर्सी के नंबर के साथ देखता हूं. भगवान ने मुझे एक खास मौका दिया है और मैं यह देखकर खुद को खुशनसीब मानता हूं.’
विराट कोहली का कैसा रहा है इंटरनेशनल करियर?
विराट कोहली को भारत के लिए खेलते हुए 18 साल पूरे होने जा रहे हैं. कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया और 46.85 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 9230 रन बनाए. उन्होंने 30 शतक और 30 अर्धशतक जड़े. विराट कोहली को वनडे का ‘किंग’ कहा जाता है.
कोहली ने 314 एकदिवसीय मैचों में हिस्सा लेते हुए 14941 रन बनाए हैं. विराट ने इसी बीच 54 शतक और 79 अर्धशतक जड़े. कोहली ने अपने T20I करियर में कुल 125 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 4188 रन बनाए. इस प्रारूप में उनका औसत 48.69 रहा और उन्होंने 1 शतक जड़ा. कोहली ने तीनों फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाया.
ये भी पढ़ें:- CSK या GT नहीं, हार्दिक पांड्या बन सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा, MI से ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines