Vaibhav Sooryavanshi Epic Celebration After His IPL Century: राजस्थान रॉयल्स के के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2026 के मैच में अपना दूसरा आईपीएल शतक जड़ा. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साकिब हुसैन की गेंद पर छक्का लगाकर 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.
वैभव का एपिक सिलिब्रेशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की पारी के 14वें ओवर में ये माइलस्टोन हासिल किया. साकिब ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल-लेंथ गेंद फेंकी, और सूर्यवंशी ने अपनी क्रीज के अंदर खड़े होकर उसे लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्के के लिए उड़ा दिया. शतक पूरा करने के बाद, उन्होंने अपने ग्लव्स और हेलमेट उतारे, फिर दिल वाला इमोजी बनाया और डगआउट की ओर सैल्यूट किया. हालांकि अगली ही गेंद पर साकिब ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.
यह भी पढ़ें- हार के बावजूद केएल राहुल-नीतीश राणा ने इस रिकॉर्ड कल्ब में मारी एंट्री, विराट-डिविलियर्स को दी टक्कर
रिकॉर्ड बुक में शामिल हुआ नाम
वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 278.38 के स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल थे. अपनी इस पारी के दौरान बिहार में जन्मे इस बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी (15 साल और 29 दिन) होने का रिकॉर्ड बनाया. अब वो देवदत्त पडिक्कल (25 पारियां) के बाद, इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय (26 पारियां) बन गए हैं.
यह भी पढ़ें- फ्लावर नहीं.. फायर है SRH की ये ‘मिस्ट्री गर्ल’, खूबसूरती से दिल पर करती है वार!
पिछले साल भी बनाया था शतक
यंग टैलेंट वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न के दौरान इसी होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन बनाए थे. राजस्थान रॉयल्स ने 2026 की नीलामी से पहले उन्हें ₹1 करोड़ की बेस प्राइस पर रिटेन किया था. जयपुर की फ्रेंचाइजी का ये फैसला मौजूदा सीजन में सही साबित हुआ है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines