हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: भारतीय बैटर्स के सामने रहम की भीख मांगते नजर आए कैरेबियाई गेंदबाज, राहुल-जुरैल और जडेजा ने ठोका शतक

IND vs WI Day 2: भारत और वेस्टइंडीज के खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन इंडियन बैटर्स के नाम रहा. केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और ध्रुव जुरैल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए जोरदार शतक जमाया. कैरेबियाई गेंदबाज पूरे दिन विकेट के लिए तरसते हुए दिखाई दिए.

विज्ञापन
KL Rahul Century

IND vs WI Day 2: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा. दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 448 रन लगा डाले हैं. केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले सेशन में ही टेस्ट करियर का 11वां शतक जमाया. इसके बाद ध्रुव जुरैल और रविंद्र जडेजा ने भी क्लासी बैटिंग करते हुए सेंचुरी जमाई. जडेजा 104 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि जुरैल 125 रनों की धांसू पारी खेलकर आउट हुए. पूरे दिन में कैरेबियाई गेंदबाज सिर्फ 3 ही विकेट निकाल सके.

भारतीय बल्लेबाजों का रहा राज

टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल और केएल राहुल ने अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया और टीम के स्कोर को 188 पर ले गए. गिल अर्धशतक पूरा करने के बाद रोस्टन चेजा का शिकार बने. हालांकि, राहुल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 190 गेंदों में भारतीय सरजमीं पर 9 साल बाद शतक जमाया.

राहुल 100 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ध्रुव जुरैल और रविंद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला. दोनों ने मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर एक शानदार शॉट्स लगाए. जडेजा शुरुआत में अटैकिंग बैटिंग करते हुए दिखाई दिए और उन्होंने 50 में से 36 रन तो सिर्फ बाउंड्री से ही बटोरे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 5,5,2,4,6,2,3,3,6,3… मोबाइल नंबर की तरह हुआ साउथ अफ्रीका का बैटिंग स्कोर कार्ड, 69 रनों पर पूरी टीम ढेर

दूसरी तरफ से जुरैल ने भी कैरेबियाई गेंदबाजों की खूब खबर ली. जुरैल-जडेजा ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 206 रनों की पार्टनरशिप जमाई. जुरैल के बल्ले से उनके टेस्ट करियर का पहला शतक निकला और वह 125 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस इनिंग के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ने 15 चौके और 3 सिक्स जमाए.

विज्ञापन

वहीं, जडेजा ने दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जमाया. जडेजा 176 गेंदों का सामना करने के बाद 104 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. वहीं, उनका साथ वॉशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर दे रहे हैं.

विकेट के लिए तरसे कैरेबियाई गेंदबाज

वेस्टइंडीज के गेंदबाज दूसरे दिन एक-एक विकेट के लिए तरसते हुए दिखाई दिए. हर सेशन में टीम को बड़ी मुश्किल से सिर्फ एक-एक ही विकेट मिल सकी. टीम इंडिया ने दूसरे दिन महज 3 विकेट गंवाए, जबकि बल्लेबाजों ने कैरेबियाई बॉलर्स की जमकर धुनाई की. टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 448 रन लगा दिए हैं और भारतीय टीम की कुल बढ़त 286 रनों की हो चुकी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola