Washington Sundar: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के लिए खेल रहे वाशिंगटन सुंदर अपने पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में बने हुए हैं. सुदंर का नाम अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर साहिबा बाली के साथ जुड़ रहा है. जिसके पीछे दोनों की साथ में वायरल हुई तस्वीर है. इस वायरल तस्वीर के कारण ही साहिबा और वाशिंगटन सुंदर के बारे में चर्चा शुरू हो गई है. फैंस अब सवाल पूछ रहे हैं कि क्या ये दोनों डेट कर रहे हैं?
वाशिंगटन सुंदर और साहिबा बाली संग में आए नजर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वाशिंगटन सुंदर और साहिबा बाली एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं और साथ में कॉफी पी रहे हैं. इस दौरान दोनों एक दूसरे से हंसकर बात भी कर रहे हैं. इस वीडियो को देखते हुए फैंस ने दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बातें शुरू कर दी. हालांकि इन दोनों ने ही कभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है. बता दें कि स्पोर्ट्स प्रेजेंटर होने के नाते साहिबा कभी-कभी टीमों के साथ भी ट्रैवल करती हैं. ऐसे में ये वायरल वीडियो उसी समय का भी हो सकता है. सुंदर अपने पर्सनल लाइफ के बारे में कभी भी कुछ भी सार्वजनिक रूप से नहीं कहते हैं. जिसके कारण भी इस मामले में उन्होंने चुप्पी साध रखी है.
ये भी पढ़ें: Virat Kohli क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक बना पाएंगे 100 शतक? इतने वनडे मैच खेल सकती है टीम इंडिया!
तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी बन गए हैं सुंदर
एक समय टीम इंडिया के आस पास भी नहीं नजर आ रहे वाशिंगटन सुंदर अब तीनों ही फॉर्मेट के खिलाड़ी बन गए हैं. हेड कोच गौतम गंभीर इस खिलाड़ी पर बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं. जिसके कारण ही सुंदर को लगातार मौके मिल रहे हैं. कुछ मौकों का सुंदर ने बहुत अच्छे से फायदा भी उठाया है. जिसके कारण ही वो फिलहाल तीनों फॉर्मेट की प्लेइंग 11 में भी नजर आ रहे हैं. हालांकि वनडे फॉर्मेट में सुंदर को भी साबित करना बाकी है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में वो बड़ी पारी खेल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: इरफान पठान ने इस स्टार खिलाड़ी को बताया हार का असल जिम्मेदार, बल्लेबाजी में निकाली कमियां
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
31 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
31 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines