हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/नामीबिया के खिलाफ जीत के साथ टीम इंडिया तोड़ देगी अपना ही रिकॉर्ड, फिलहाल कोई नहीं है टक्कर में
क्रिकेट
नामीबिया के खिलाफ जीत के साथ टीम इंडिया तोड़ देगी अपना ही रिकॉर्ड, फिलहाल कोई नहीं है टक्कर में
T20 World Cup 2026 IND vs NAM: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में एक ऐसा मुकाम हासिल करने वाली है जो अपने आप में खास है,और इसे किसी और टीम ने हासिल नहीं किया है. इसके लिए भारत को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया को हराना होगा.
India Set To Achieve 10 Consecutive Wins In T20 World Cup: भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी की शाम को ग्रुप ए का अहम मुकाबला खेलने जा रही है. दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में टीम इंडिया के पास खुद का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. ये टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का ऐसा माइलस्टोन है जिसे किसी और टीम ने अब तक अचीव नहीं किया है.
T20 WC में लागातर 10 जीत का मौका
'मेन इन ब्लू' ने 7 फरवरी को जब अमेरिका को मात दी, जब वो टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 9 जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई, ये इस कॉम्पिटिशन में किसी भी टीम की सबसे लंबी जीत का सिलसिला है, भारत ने पिछले एडिशन में सभी 8 मैच जीते थे. अगर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'सूर्यकुमार एंड कंपनी' नामीबिया को हरा देती है, तो भारत इस ग्लोबल टूर्नामेंट में लगातार 10 जीत हासिल करने वाली पहले टीम बन जाएगी. साथ ही पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत से ये आंकड़ा 12 भी हो सकता है.
ऑस्ट्रेलिया ने 2022 और 2024 के एडिशन में लगातार 8 मुकाबले जीते थे, इसके अलावा साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में फाइनल तक लगातार 8 मैच जीते थे, प्रोटियाज टीम के जीत के इस सिलसिले को टीम इंडिया ने ही तोड़ा था. अब भारत नामीबिया को हराकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने का मन बना रही है.
भारत की पूरी टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
India Set To Achieve 10 Consecutive Wins In T20 World Cup: भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी की शाम को ग्रुप ए का अहम मुकाबला खेलने जा रही है. दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में टीम इंडिया के पास खुद का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. ये टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का ऐसा माइलस्टोन है जिसे किसी और टीम ने अब तक अचीव नहीं किया है.
T20 WC में लागातर 10 जीत का मौका
‘मेन इन ब्लू’ ने 7 फरवरी को जब अमेरिका को मात दी, जब वो टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 9 जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई, ये इस कॉम्पिटिशन में किसी भी टीम की सबसे लंबी जीत का सिलसिला है, भारत ने पिछले एडिशन में सभी 8 मैच जीते थे. अगर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ‘सूर्यकुमार एंड कंपनी’ नामीबिया को हरा देती है, तो भारत इस ग्लोबल टूर्नामेंट में लगातार 10 जीत हासिल करने वाली पहले टीम बन जाएगी. साथ ही पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत से ये आंकड़ा 12 भी हो सकता है.