हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल से पहले टाली प्रैक्टिस? आस्था और अंधविश्वास की डोली में फंसा सूर्यकुमार यादव का फैसला!

IND vs ENG: वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में पहुंच गई है. जहां पर टीम का मुकाबला इंग्लैंड से होने वाला है. ये मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. 3 मार्च को टीम इंडिया ने अपनी प्रैक्टिस को चंद्र ग्रहण की वजह से टाल दिया! अब इसको लेकर चर्चा हो रही है.

विज्ञापन
Indian Cricket Team

IND vs ENG: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. जिसके लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों ही टीमें तैयारी कर रही है. भारत ने इस टूर्नामेंट में अपने सफर की शुरुआत इसी मैदान से की थी. ऐसे में टीम इंडिया का सफर थोड़ा आसान हो सकता है. फिलहाल दोनों ही टीमें प्रैक्टिस में लगी हुई है. इस बीच टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है. जिस पर अब चर्चा शुरू हो गई है. 

टीम इंडिया ने टाली अपनी प्रैक्टिस 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च 3 को टीम इंडिया सेमीफाइनल मुकाबले के लिए प्रैक्टिस करने 6 बजे उतरने वाली थी, लेकिन चंद्र ग्रहण की वजह से उसे 1 घंटे के लिए टाल दिया है. भारतीय टीम के कप्तान के इस फैसले को अब अलग-अलग तरह से देखा जा रहा है. कुछ इसे आस्था कह रहे हैं, तो वहीं कुछ अंधविश्वास भी ठहरा रहे हैं. टीम इंडिया के खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान भी मंदिर जाते रहे हैं. खासकर हेड कोच गौतम गंभीर जिस भी शहर में गए हैं, वहां के बड़े मंदिर में दर्शन करने भी गए हैं. जिसके बारे में भी सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है. हालांकि इस टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अब कर कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके ही टीम आसानी से सेमीफाइनल खेलती हुई नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें: कब जारी होगा IPL का शेड्यूल? जानें 2 फेज में टूर्नामेंट कराने की BCCI क्यों कर रहा तैयारी

विज्ञापन

कुछ खिलाड़ियों की फॉर्म अभी भी है चिंता का विषय 

भारतीय टीम को हर मैच में अलग-अलग हीरो मिले हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने अब तक बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसमें अभिषेक शर्मा का नाम शामिल है. सेमीफाइनल में अब अभिषेक शर्मा को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. जिसके अलावा ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और वरुण चक्रवर्ती भी लय खो चुके हैं. इन तीनों खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट की शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले में इन 4 स्टार खिलाड़ियों से फैंस  और टीम मैनेजमेंट को बड़ी उम्मीदें हैं. 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट में मचा हड़कंप, चयनकर्ता ने इस्तीफा देने के बाद बाबर पर किया खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola