कब जारी होगा IPL का शेड्यूल? जानें 2 फेज में टूर्नामेंट कराने की BCCI क्यों कर रहा तैयारी

IPL 2026: फैंस लंबे समय से आईपीएल 2026 के शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस सीजन के लिए कुछ अलग प्लान कर रहा है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार आईपीएल 2 फेज में खेला जा सकता है. वहीं जल्द ही पहले फेज का शेड्यूल भी जारी किया जा सकता है.

IPL 2026

IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 का सभी फैंस इंतजार कर रहे हैं. टूर्नामेंट को शुरू होने में अब 1 महीने से भी कम का समय़ बचा हुआ है, लेकिन उसके बाद भी अभी तक शेड्यूल जारी नहीं किया है. फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने अब टूर्नामेंट को 2 फेज में करने पर सहमति दे दी है. ऐसे में अब अगले कुछ दिनों में काउंसिल आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर सकता है. वहीं दूसरे फेज का शेड्यूल कुछ कारणों की वजह से बाद में जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

इस दिन रिलीज हो सकता है आईपीएल 2026 का शेड्यूल 

क्रिकबज के रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 या 7 मार्च को आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी किया जा सकता है. इस बार का आईपीएल खबरों के मुताबिक 28 मार्च से शुरू हो सकता है. जल्द ही विदेशी खिलाड़ियों को एनओसी भी मिलने लगेगी. ऐसे में इस लीग को लेकर अब तैयारियां तेज होने वाली है. आईपीएल का पहला फेज छोटा ही होने वाला है. पहले फेज में सिर्फ शुरुआती 13 से 14 दिनों के बीच होने वाले मैच आएंगे. वहीं दूसरे फेज में बाकी का टूर्नामेंट होगा. बोर्ड पहली बार इस स्थिति में नजर आ रहा है. बीसीसीआई के ज्यादातर अधिकारी फिलहाल आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को होस्ट करने में लगे हुए हैं. जहां पर अब सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले ही खेले जाने हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SA vs NZ: कब और कहां देखें टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल? कोलकाता में होगी टक्कर 

क्यों 2 फेज में खेला जाएगा आईपीएल 2026? 

मौजूदा समय में फैंस का सबसे बड़ा सवाल है कि क्यों आईपीएल 2026 को 2 फेज में खेला जाएगा? फैंस के इस सवाल का जवाब मिल चुका है. दरअसल इस साल पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में चुनाव होने वाले हैं. इन तीनों ही राज्यों में आईपीएल 2026 के मुकाबले खेले जाने वाले हैं. ऐसे में चुनाव के डेट और आईपीएल का शेड्यूल नहीं टकराए. जिसके कारण ही बोर्ड चुनाव के डेट सामने आने के बाद ही फेज 2 का शेड्यूल जारी करेगा. जिससे बाद में शेड्यूल को नहीं बदलना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ