---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

पाकिस्तान के बायकॉट करने के बावजूद क्यों टॉस के लिए मैदान पर पहुंचेगे कप्तान सूर्यकुमार? जान लीजिए ICC का नियम

IND vs PAK T20 WC 2026: पाकिस्तान के बायकॉट के बावजूद टीम इंडिया को 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर पहुंचना होगा. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि कप्तान सूर्यकुमार यादव को टॉस के लिए मैदान पर भी उतरना होगा.

---खबर नीचे जारी है---

IND vs PAK T20 WC 2026: पाकिस्तान ने ऐलान कर दिया है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वो भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बायकॉट करेगा. यानी अगर पीसीबी अपने जिद पर अड़ा रहा, तो करोड़ों फैन्स का दिल टूट सकता है. हालांकि, पीसीबी को अपने इस फैसले के कारण भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है. इसके साथ ही टूर्नामेंट में भी टीम का सफर मुश्किल हो सकता है. मगर पाकिस्तान के बायकॉट करने के बावजूद भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव कोलंबो के मैदान पर टॉस के लिए उतरेंगे. टीम इंडिया भी फुल तैयारी के साथ स्टेडियम पहुंचेगी. ऐसा क्यों होगा वो आइए आपको विस्तार से समझाते हैं.

टॉस के लिए क्यों मैदान पर उतरेंगे सूर्या?

दरअसल, आईसीसी के नियमों के हिसाब से पाकिस्तान के बायकॉट के बावजूद टीम इंडिया को कोलंबो के मैदान पर पहुंचना होगा. पाकिस्तान मैच खेलने के लिए मैदान पर नहीं उतरेगा और मुकाबला फॉरफिट करेगा. अब इस स्थिति में अगर टीम इंडिया को पूरे 2 पॉइंट बिना मैच खेले ही कमाने हैं, तो भारतीय टीम को कोलंबो जाना होगा.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup में किस खिलाड़ी ने बनाया है सबसे तेज शतक? सिर्फ इतने गेंदों पर सेंचुरी लगाकर रचा था इतिहास

मैच के दिन यानी 15 फरवरी को कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए ग्राउंड पर भी उतरेंगे. मगर जब पाकिस्तान के कैप्टन सलमान आगा टॉस के लिए नहीं पहुंचेंगे तब मैच रेफरी टीम इंडिया को इस महामुकाबले का विनर घोषित कर देंगे और भारतीय टीम को पूरे 2 पॉइंट मिल जाएंगे.

---खबर नीचे जारी है---

कोलंबो नहीं जाने पर होगा नुकसान

पाकिस्तान के बायकॉट के बाद अगर टीम इंडिया कोलंबो नहीं जाती है, तो इसका नुकसान भारतीय टीम को झेलना पड़ सकता है. मैदान पर नहीं पहुंचने की स्थिति में दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा. आईसीसी के नियमों के हिसाब से अगर कोई टीम मैच का बायकॉट करती है, तो दूसरी टीम को पूरे 2 पॉइंट तभी मिलेंगे जब वह ग्राउंड पर पहुंचेगी.

पाकिस्तान के फैसले पर क्या बोले सूर्या?

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सूर्यकुमार यादव से पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ होने वाले मैच को बायकॉट करने के फैसले पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार नहीं किया है. उन्होंने मना किया है. आईसीसी ने मैच शेड्यूल किया हुआ था और हम खेलने के लिए तैयार थे. हमारी टिकट बुक हो चुकी है और हम दिल्ली के बाद कोलंबो जा रहे हैं.” पाकिस्तान के फैसले को लेकर गौतम गंभीर से भी एयरोर्ट पर सवाल पूछा गया था, लेकिन उन्होंने इस सवाल को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया था.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 05, 2026 06:36 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola