
दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेलेंगे 9 इंटरनेशनल खिलाड़ी, 6 सितंबर से होगा फाइनल मुकाबला
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 9 इंटरनेशनल खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. साउथ जोन और नॉर्थ जोन की टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है.
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से खेला जाएगा. ईस्ट जोन और साउथ जोन ने फाइनल में जगह बनाई है. ईस्ट जोन ने सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था. वहीं, साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. अब नॉर्थ और साउथ जोन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों का स्क्वाड काफी मजबूत है. कुल 9 इंटरनेशनल खिलाड़ी फाइनल खेलने के लिए उतरेंगे.
ईस्ट जोन की ओर से कप्तान ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए दिखाई देंगे. दोनों भारत के लिए लगातार टी-20 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके अलावा मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और शहबाज अहमद ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे.
वहीं, बात साउथ जोन की करें तो इस टीम की कप्तानी तिलक वर्मा के पास है. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज, और करुण नायर नजर आने वाले हैं. ये खिलाड़ी फाइनल में दलीप ट्रॉफी की शान बढ़ाते हुए नजर आएंगे. मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीम में स्टार खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं हैं. ऐसे में देखना भी दिलचस्प होगा कि फाइनल में कौन सी टीम बाजी मारती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: