IND W vs PAK W: पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने मैदान पर की शर्मनाक हरकत, एक बार फिर खुल गई पोल

IND W vs PAK W: क्रिकेट के मैदान पर जब भी पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ खेलती है, तो उनका हाल के समय में प्रदर्शन बहुत ही खराब रहता है. महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान ने खराब प्रदर्शन तो किया, लेकिन उनकी कप्तान फातिमा सना ने हद पार कर दी है.

Fatima Sana

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने की बेहद शर्मनाक हरकत (Pic Credit- Screengrab)

IND W vs PAK W: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम और भारत के बीच दुबई में मुकाबला हुआ. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दबदबा देखने को मिला. पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी की. जिसके बाद उनकी टीम 55 रनों पर ही सिमट गई. टीम इंडिया ने सिर्फ 8.4 ओवरों में ही 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना ने शेफाली वर्मा को आउट करके मैदान पर बेहद शर्मनाक हरकत की. 

विज्ञापन

फातिमा सना ने की बेहद शर्मनाक हरकत 

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन भारत के खिलाफ बहुत ही खराब रहता है. उसका दबाव पाकिस्तान खिलाड़ियों के ऊपर नजर भी आता है. जिसके कारण ही वो मैदान पर बहुत ज्यादा गलती करती हुईं नजर आती हैं. कुछ ऐसा ही दुबई में 5 सितंबर को भी देखने को मिला. पाकिस्तानी टीम की कप्तान फातिमा सना ने शानदार गेंदबाजी करके टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को आउट कर दिया. 

विज्ञापन

शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद फातिमा सना उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाती हुई नजर आई. क्रिकेट में गेंदबाजों को इस तरह का इशारा करना सही नहीं माना जाता है. लेकिन अपनी टीम के 55 रनों पर आउट होने के कारण जो गुस्सा फातिमा सना के अंदर था. उसे उन्होंने ये शर्मनाक हरकत करके निकाला. हालांकि उनके अलावा कोई भी पाकिस्तानी गेंदबाज अच्छा नहीं कर सकी. जिसके कारण ही हार के बाद फातिमा सना की और भी ज्यादा आलोचना हो रही है. फैंस का कहना ही कि मैच हारते हुए ऐसी हरकत करना मजाक बनने से ज्यादा कुछ नहीं है. 

भारतीय महिला टीम को मिली शानदार जीत 

इस मुकाबले में फातिमा सना ने ही टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद ही उनकी टीम सिर्फ 55 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. दोनों सलामी बल्लेबाजों के बाद तो कोई दहाई का आंकड़ा भी नहीं कर सकी. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए प्रेमा रावत और श्री चरणी ने 3-3 विकेट हासिल किया. उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने भी 2 विकेट अपने नाम किया. 

विज्ञापन

जिसके बाद जब टीम इंडिया 56 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो शेफाली वर्मा ने छक्के के साथ खाता खोला. हालांकि उसके बाद फातिमा सना ने 3 विकेट लेकर टीम इंडिया का पावरप्ले में जीतने से रोक दिया. हालांकि अंत में टीम इंडिया ने ये मुकाबला 8.4 ओवर में जीत लिया. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अंत में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 18 रन बनाए. वहीं दीप्ति शर्मा ने भी नाबाद 12 रन जोड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ