T20 World Cup में किस खिलाड़ी ने बनाया है सबसे तेज शतक? सिर्फ इतने गेंदों पर सेंचुरी लगाकर रचा था इतिहास

T20 World Cup: 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी और दुनिया के स्टार बल्लेबाज अपने बल्ले का दम दिखाएंगे. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप में किस खिलाड़ी ने जड़ा है सबसे तेज शतक.

T20 World Cup

T20 World Cup

Fastest 100 In T20 World Cup History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब बस दो दिनों का समय बचा है. 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 क्रिकेट के इस महाकुंभ में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में वैसे तो कई दिग्गज बल्लेबाजों ने जलवा बिखेरा है, लेकिन एक बल्लेबाज ने मैदान पर ऐसी तबाही मचाई कि विरोधी गेंदबाज बस रहम की दुआ मांगते नजर आए.

विज्ञापन

इस विस्फोटक बल्लेबाज ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक ठोक दिया और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ये रिकॉर्ड बनाने वाला कोई और नहीं, बल्कि यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं.

विज्ञापन

क्रिस गेल के नाम है टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है. 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में गेल ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जो आज तक कायम है. उस मैच में गेल ने इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी और नाबाद 100 रनों धुंआधार पारी खेली.

इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 208.33 का रहा. खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे तेज शतक भी गेल के नाम है, जो उन्होंने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 50 गेंदों पर बनाया था.

विज्ञापन

टॉप-5 में इन बल्लेबाजों का नाम शामिल

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट देखें, तो पहले और दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम हैं, जिन्होंने 2012 में 51 गेंदों पर शतक जड़ा था. वहीं, चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो हैं, जिन्होंने 2022 में 52 गेंदों पर शतक ठोका था. वहीं, पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के अहमद शहजाद का नाम आता है, जिन्होंने 2014 में 58 गेंदों पर शतक लगाया था.

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले नेपाल का बड़ा धमाका, इस टीम को रौंदकर बजाई खतरे की घंटी!

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल – 47 गेंद, बनाम इंग्लैंड (16 मार्च 2016)
  • क्रिस गेल – 50 गेंद, बनाम साउथ अफ्रीका (11 सितंबर 2007)
  • ब्रेंडन मैक्कुलम – 51 गेंद, बनाम बांग्लादेश (21 सितंबर 2012)
  • राइली रूसो – 52 गेंद, बनाम बांग्लादेश (27 अक्टूबर 2022)
  • अहमद शहजाद – 58 गेंद, बनाम बांग्लादेश (30 मार्च 2014)

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के IND vs PAK मैच बायकॉट फैसले पर कप्तान सूर्यकुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम तो कोलंबो जाएंगे…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ