हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद क्या है सूर्यकुमार यादव का अगला टारगेट? कप्तान ने जाहिर कर दिए इरादे
क्रिकेट
टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद क्या है सूर्यकुमार यादव का अगला टारगेट? कप्तान ने जाहिर कर दिए इरादे
Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ने अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखवा लिया है, हालांकि वो यहीं नहीं रुकने वाले. कप्तान ने बताया कि उनका लक्ष्य इससे कहीं बड़ा है, जो टीम इंडिया के अचीवमेंट को नेक्स्ट लेवल तक ले जाएगा.
Suryakumar Yadav's Next Goal After T20 World Cup 2026 Victory: सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर अपना नाम टीम इंडिया की एलीट कप्तानों की लिस्ट में शामिल कर लिया है. अब वो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे इंडियन कैप्टन हैं, जिन्होंने सबसे छोटे फॉर्मेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी हासिल की हो. हालांकि आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा, कि सूर्या का अगला टारगेट क्या होगा?
ओलंपिक गोल्ड की तमन्ना
टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उनका अगला मिशन 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतना है. 'मेन इन ब्लू' की ऐतिहासिक जीत पर बात करते हुए, 35 साल के इस खिलाड़ी ने इस अचीवमेंट को बहुत खास बताया.
फाइनल में भारत ने मारी बाजी
भारत ने रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को एकतरफा फाइनल में 96 रन से हरा दिया. पहले बैटिंग करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन ने 255/5 का बड़ा टोटल बनाया. इसके जवाब में 'ब्लैककैप्स' कभी भी रेस में नहीं दिखे और 19 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गए.
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सूर्यकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जाहिर है, पिछले एक महीने में ये एक शानदार सफर रहा है, हालांकि ये उस तरह से शुरू नहीं हुआ जैसा हम चाहते थे, लेकिन फिर ये खेल का हिस्सा है. आज तक का सफर बहुत खास रहा है और एक टीम के तौर पर हमने जो हासिल किया है, मुझे लगता है कि वो आपके सामने है. इसलिए इससे बहुत खुश हूं और अगला टारगेट ओलंपिक गोल्ड है और वो टीम भी जिसके साथ हम काम करते हैं.'
ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी
मेन और वुमेन दोनों कैटेगरी में 6 टीमें 2028 ओलंपिक में क्रिकेट कॉम्पिटिशन का हिस्सा होंगी. पेरिस 1900 ओलंपिक के बाद पहली बार क्रिकेट में मल्टी-स्पोर्ट इवेंट होगा. भारत अपनी आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर एशिया से क्वालीफाई करने के लिए तैयार है. गौरतलब है कि 2026 में टीम इंडिया एशियन गेम्स खेलने जापान जाएगी.
Suryakumar Yadav’s Next Goal After T20 World Cup 2026 Victory: सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर अपना नाम टीम इंडिया की एलीट कप्तानों की लिस्ट में शामिल कर लिया है. अब वो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे इंडियन कैप्टन हैं, जिन्होंने सबसे छोटे फॉर्मेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी हासिल की हो. हालांकि आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा, कि सूर्या का अगला टारगेट क्या होगा?
ओलंपिक गोल्ड की तमन्ना
टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उनका अगला मिशन 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतना है. ‘मेन इन ब्लू’ की ऐतिहासिक जीत पर बात करते हुए, 35 साल के इस खिलाड़ी ने इस अचीवमेंट को बहुत खास बताया.
---विज्ञापन---
फाइनल में भारत ने मारी बाजी
भारत ने रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को एकतरफा फाइनल में 96 रन से हरा दिया. पहले बैटिंग करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन ने 255/5 का बड़ा टोटल बनाया. इसके जवाब में ‘ब्लैककैप्स’ कभी भी रेस में नहीं दिखे और 19 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गए.
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सूर्यकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जाहिर है, पिछले एक महीने में ये एक शानदार सफर रहा है, हालांकि ये उस तरह से शुरू नहीं हुआ जैसा हम चाहते थे, लेकिन फिर ये खेल का हिस्सा है. आज तक का सफर बहुत खास रहा है और एक टीम के तौर पर हमने जो हासिल किया है, मुझे लगता है कि वो आपके सामने है. इसलिए इससे बहुत खुश हूं और अगला टारगेट ओलंपिक गोल्ड है और वो टीम भी जिसके साथ हम काम करते हैं.’
ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी
मेन और वुमेन दोनों कैटेगरी में 6 टीमें 2028 ओलंपिक में क्रिकेट कॉम्पिटिशन का हिस्सा होंगी. पेरिस 1900 ओलंपिक के बाद पहली बार क्रिकेट में मल्टी-स्पोर्ट इवेंट होगा. भारत अपनी आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर एशिया से क्वालीफाई करने के लिए तैयार है. गौरतलब है कि 2026 में टीम इंडिया एशियन गेम्स खेलने जापान जाएगी.