IND vs NZ: ‘मुझे 10 ट्रॉफी जीतना…’ हार्दिक पांड्या ने चैंपियन बनने के बाद दिए 5 बड़े बयान, फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

IND vs NZ: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. मुकाबला जीतने के बाद टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 5 बड़े बयान दिए हैं.

Hardik Pandya
1 / 6
Hardik Pandya

IND vs NZ: भारतीय टीम ने तीसरी बार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. इस जीत में अहम योगदान हार्दिक पांड्या ने दिया है. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया है. लगातार दूसरी बार पांड्या टी-20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा हैं. मैच के बाद पांड्या ने खुलकर बातचीत की है. पांड्या के 5 बड़े बयान फिलहाल तेजी से चर्चा में आ रहे हैं.

विज्ञापन

10 ट्रॉफी जीतना चाहते हैं पांड्या

10 ट्रॉफी जीतना चाहते हैं पांड्या 2 / 6

सुपरस्टार हार्दिक पांड्या ने एक और आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद साफ कर दिया कि वो और जीतना चाहते हैं. पांड्या ने कहा, मैं आईपीएल और आईसीसी को मिलाकर कम से कम 10 ट्रॉफी जीतना चाहता हूं. लेकिन मेरे लिए आईसीसी ट्रॉफी सबसे ज्यादा अहम है. मेरे पास अभी 3 आईसीसी ट्रॉफी है, अब आगे भी खेलूंगा, उसे जीतना चाहूंगा.’ 

विज्ञापन

अभी 10 साल और खेलेंगे हार्दिक पांड्या

अभी 10 साल और खेलेंगे हार्दिक पांड्या 3 / 6

अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी देते हुए हार्दिक पांड्या ने साफ कर दिया कि वो अभी 10 साल और खेलने वाले हैं. अभी वो अपने करियर के बीच में हैं, यहां से उनका आधा करियर बचा हुआ है.

हार्दिक पांड्या को था जीत का विश्वास

हार्दिक पांड्या को था जीत का विश्वास 4 / 6

जीत के बाद इस बारे में बात करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘यह काफी भावुक पल है. भारत में वर्ल्ड कप जीतना और लोगों का उत्साह देखना अद्भुत है. हमने इसके लिए बहुत मेहनत की है. कल से ही मुझे यकीन था कि हम चैंपियन बनने वाले हैं. मेरे मन में सिर्फ एक ही विश्वास था कि इसका कोई दूसरा नतीजा नहीं होगा. हार का ख्याल भी नहीं आया. मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं.’

विज्ञापन

संजू-ईशान को लेकर बोले हार्दिक

संजू-ईशान को लेकर बोले हार्दिक 5 / 6

संजू सैमसन और ईशान किशन के बारे में पांड्या ने कहा, ‘यही जिंदगी सिखाती है. जब आप मेहनत करते हैं और दूसरों की खुशी में खुश रहना सीखते हैं, तो भगवान आपको मौके देता है. यह पूरे देश के लिए एक सीख है कि जब आप चुपचाप मेहनत करते रहते हैं, तो भगवान आपको मौका जरूर देता है. मुझे उन पर बहुत गर्व है.’

अभिषेक शर्मा से भी पांड्या ने की थी बात

अभिषेक शर्मा से भी पांड्या ने की थी बात 6 / 6

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से हुई बातचीत पर पांड्या ने कहा, ‘जब मैं इंग्लैंड के खिलाफ 19वां ओवर फेंक रहा था, तब मेरे दिमाग में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल चल रहा था. मैंने ईशान किशन और अभिषेक शर्मा से भी कहा था कि जब बल्लेबाजी करने जाओ तो अच्छी यादों के बारे में सोचो.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन