Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup: संजू सैमसन की वापसी तय! प्रैक्टिस सेशन में मचाई हलचल, प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा बदलाव

Sanju Samson Practice Session: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने सुपर 8 में जगह बना ली है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का अगला मैच होने वाला है. इस बड़े मैच से पहले टीम इंडिया के प्लेयर्स ने जमकर पसीना बहाया. संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा अभ्यास किया, इससे संकेत मिल रहे हैं कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल सकते हैं.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 21, 2026 09:15
Sanju Samson Practice Session
संजू सैमसन खेलेंगे अगला मैच?

Sanju Samson Practice Session: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक धमाकेदार रहा है. उन्होंने ग्रुप स्टेज के अपने चारों मैच जीते और सुपर 8 के लिए जगह बना ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को भारत का सुपर 8 का पहला मैच होने जा रहा है. इसके पहले टीम इंडिया ने अहमदाबाद में जमकर पसीना बहाया. भारत के प्रैक्टिस सेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि अगले मैच में भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है. संजू सैमसन की वापसी के चांस बहुत ज्यादा नजर आ रहे हैं.

संजू सैमसन ने प्रैक्टिस सेशन में मचाई हलचल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने सुपर 8 के लिए अभ्यास किया. इसी बीच संजू सैमसन ने जमकर पसीना बहाया. उन्होंने अलग-अलग तरह के गेंदबाजी अटैक का सामना किया. पिछले कुछ सेशन में संजू ने उतना अभ्यास नहीं किया था लेकिन इस बार वो पूरी तरह फोकस करते हुए नजर आए थे.

---विज्ञापन---

संकेत मिल रहे हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सैमसन खेल सकते हैं. प्रैक्टिस सेशन के दौरान संजू सैमसन, ओपनर ईशान किशन के साथ बल्लेबाजी भी कर रहे थे. अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने की तरह रहा है. उनकी फॉर्म को देखते हुए शायद सैमसन को टीम में वापस लाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ कप्तान, पाकिस्तान के खिलाफ होगी वापसी, तेज गेंदबाज के खेलने पर सस्पेंस जारी

संजू की हुई एंट्री, तो कौन बैठेगा बाहर?

संजू सैमसन की अगर प्लेइंग 11 में वापसी होती है, तो किसे बाहर किया जाएगा, ये सवाल सभी के मन में है. अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में वो शून्य पर आउट हुए हैं. तिलक वर्मा की फॉर्म भी कुछ खास नहीं रही है.

पिछले मैच में भले ही तिलक ने 31 रन बनाए लेकिन 27 गेंदों का सामना किया. उनका स्ट्राइक रेट निराशाजनक रहा है. रिंकू सिंह भी अब तक खुद को साबित नहीं कर पाए हैं. ऐसे में संजू को इन तीनों में से किसी खिलाड़ी की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. संजू को ओपनिंग के बजाय किसी नए रोल में खेलने का चांस भी मिल सकता है.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup फाइनल में होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला? पूर्व पाक बल्लेबाज के बयान ने मचाई सनसनी!

First published on: Feb 21, 2026 09:14 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.