Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, सुपरस्टार खिलाड़ी को किया बाहर

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन ने लगभग 24 घंटे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से नाम वापस लेने की चेतावनी आईसीसी को दी थी. जिसके बाद रिपोर्ट्स आई थी कि आईसीसी ने भी कुछ प्रतिबंध लगाने की तैयारी की है. इन रिपोर्ट्स के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें स्टार खिलाड़ी नहीं नजर आ रहा है.

Author
Written By: Aditya Updated: Jan 25, 2026 14:06
Pakistan Cricket Team
Pakistan Cricket Team

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने की धमकी दे रहे पाकिस्तान ने अब टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर कुछ बड़े बदलाव टीम में नजर आ रहे हैं. खराब फॉर्म के कारण लगातार ट्रोल हो रहे बाबर आजम इस टीम में नजर आ रहे हैं. वहीं स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को मौका नहीं मिला है. रऊफ ने बिग बैश में अच्छा प्रदर्शन किया, उसके बाद भी मैनेजमेंट ने उन्हें मौका नहीं दिया है. वहीं शाहीन शाह अफरीदी भी वर्ल्ड कप की टीम में नजर आ रहे हैं.

हारिस रऊफ को किया टीम से बाहर 

पिछले एशिया कप 2025 के बाद पाकिस्तान की टीम में कई बदलाव हुए हैं. हारिस रऊफ को पाकिस्तान की टीम ने बाहर कर दिया है. मोहम्मद रिजवान की टीम में वापसी नहीं हुई है. सैम अयूब और साहिबजादा फरहान पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. वहीं स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी शादाब खान पर रहने वाली है. वहीं उनके साथ मोहम्मद नवाज भी टीम में नजर आ रहे हैं. वहीं तेज गेंदबाजी में नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप 2025 के बाद इस फॉर्मेट में अच्छा किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. 

---विज्ञापन---

यहां देखें पाकिस्तान का स्क्वाड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले पाकिस्तान का बड़ा ‘ब्लंडर’, इन 3 मैच विनर्स को बाहर करके चौंकाया!

पाकिस्तान का ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल

7 फरवरी – कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स

10 फरवरी – कोलंबो में पाकिस्तान बनाम यूएसए

15 फरवरी – कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान

18 फरवरी – कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नामीबिया

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की बगावत पर ICC के बाद BCCI का भी काउंटर अटैक, टीम इंडिया का दौरा किया रद्द! 

First published on: Jan 25, 2026 12:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.