विराट कोहली नहीं, 22 साल का यंग स्टार बन सकता है RCB का पावर प्लेयर, अश्विन ने किया बड़ा दावा

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं, इससे पहले भारत के स्पिन दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने भविष्यवाणी की है कि आरसीबी की तरफ से पावर प्लेयर कौन साबित हो सकता है.

Virat Kohli RCB

Virat Kohli RCB

Ravichandran Ashwin On RCB’s Power Player: भारत के पूर्व स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से ठीक पहले बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि 22 साल के इंग्लिश स्टार जैकब बेथेल शनिवार 28 मार्च को आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के ‘पावर प्लेयर’ होंगे. बेथेल इस महीने की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 105 रनों की शानदार पारी खेलकर आ रहे हैं, जिसने मेजबान टीम को अपना खिताब बचाने से तकरीबन रोक ही दिया था.

विज्ञापन

किस पोजीशन में खेलेंगे बेथेल?

ये देखना बाकी है कि आरसीबी बेथेल को किस नंबर पर खिलाती है, क्योंकि आईपीएल 2025 में इस फ्रेंचाइजी के साथ उनके पिछले दो मैच फिल सॉल्ट की गैरमौजूदगी की वजह से ही हुए थे. इस बीच अश्विन ने भविष्यवाणी की कि हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन पर सबकी नजरें हो सकती हैं.

विज्ञापन

क्लासेन से उम्मीदें

अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे इस मैच को लेकर एक अजीब सी फीलिंग आ रही है. पिछले 18 महीनों में, इस खिलाड़ी ने कुछ खास नहीं किया है. मुझे अजीब सा लग रहा है कि हेनरिक क्लासेन के लिए ये एक यादगार रात होने वाली है, पता नहीं क्यों. RCB की तरफ से, मुझे लगता है कि जैकब बेथेल आज के ‘पावर प्लेयर’ होंगे.’

सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूत लाइन-अप में अहम रोल निभाने के लिए क्लासेन पूरी तरह तैयार हैं. आईपीएल 2025 के दौरान उन्हें लोअर मिडिल ऑर्डर में खिलाया गया था, लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ा, उन्हें बैटिंग ऑर्डर में ऊपर प्रमोट कर दिया गया. अपने आखिरी मैच में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए, क्लासेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 39 गेंदों में नाबाद 105 रन ठोक दिए थे.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन, जो साल 2019 में बैंगलोर फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं, तब से उनके खिलाफ कई शानदार पारियां खेल चुके हैं. मौजूदा चैंपियन टीम के खिलाफ 5 मैचों में, उन्होंने 46.8 की औसत और 196.64 के स्ट्राइक रेट से कुल 234 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

क्लासेन की बेहतरीन पारियों में आईपीएल 2023 में हैदराबाद में बनाया गया एक शानदार शतक भी शामिल है, जिसमें उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के कुल स्कोर का आधे से ज्यादा हिस्सा खुद बनाया था. उन्होंने 2024 में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी सिर्फ 31 गेंदों में ताबड़तोड़ 67 रन बनाए थे, जिससे SRH अपने अपोनेंट के खिलाफ 287 रनों का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ