Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

PAK vs NED: नीदरलैंड के सामने हार से बाल-बाल बचा पाकिस्तान, 19वें ओवर में फहीम अशरफ ने पलटी बाजी

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के नए एडिशन की शुरुआत बेहद ही रोमांचक अंदाज में हुई है. पाकिस्तान अपने पहले ही मैच में हार से बाल-बाल बचा. नीदरलैंड्स के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को 148 रन बनाने में पसीने छूट गए. वो तो आखिरी ओवरों में फहीम अशरफ ने मैच को पलट दिया और पाक टीम ने 3 विकेट से मैच अपने नाम किया.

Author
Edited By : Nikhil Updated: Feb 7, 2026 15:01
T20 World Cup Pakistan vs Netherlands
T20 World Cup Pakistan vs Netherlands

T20 World Cup 2026 PAK vs NED: टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत ही बेहद रोमांचक अंदाज में हुई है. पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच हुआ मुकाबला आखिरी ओवर तक पहुंचा. एक वक्त पर लगा रहा था कि पाकिस्तान की टीम इस मैच में हार जाएगी लेकिन फहीम अशरफ की आतिशी बल्लेबाजी ने टीम को अंतिम छड़ों में जीत दिलाई. पाकिस्तान ने इस मैच में 3 विकेट से जीत हासिल करते हुए 2 अहम अंक हासिल कर लिए हैं. नीदरलैंड्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवरों में 147 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी पाकिस्तान की टीम 19.3 ओवर में जीत दर्ज की.

नीदरलैंड ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नीदरलैंड की शुरुआत खराब रही लेकिन कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 29 गेंदों में 37 रनों की पारी खेल टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया. बास डी लीडे ने इस मैच में 25 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन बनाए, जिसके दम पर नीदरलैंड 147 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई. पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए. इनके अलावा मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सैम अयूब ने भी 2-2 विकेट चटकाए.

आखिरी ओवर में पाकिस्तान को मिली जीत

पाकिस्तान की टीम को नीदरलैंड को हराने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ गया. पाकिस्तानी बल्लेबाज एक बार फिर से बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. वो तो फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 24 रन बनाकर मुकाबला पाकिस्तान की झोली में डाल दिया नहीं तो नाक कटने ही वाली थी. साहिबजादा फरहान ने टीम को शुरुआत तो अच्छी दिलाई लेकिन मिडिल ऑर्डर बुरी तरह से नाकाम साबित हुआ. बाबर आजम 18 गेंदों में महज 15 रन ही बना पाए और टीम को बीच मझधार में छोड़कर चलते बने. फहीम अशरफ ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 29 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- IND vs USA: अमेरिका को मात देते ही टीम इंडिया के नाम होगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका छूट जाएंगे पीछे

First published on: Feb 07, 2026 02:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.