Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में हुई बारिश तो क्या होगा रिजर्व डे? क्या कहते हैं ICC के नियम! 

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी ने अब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मैचों की तैयारी शुरू कर दी है. पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता में तो वहीं दूसरा 5 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा. ऐसे में अगर इन मैचों पर बारिश का खतरा मंडराया, तो क्या आईसीसी ने इसके लिए रिजर्व डे रखा है या नहीं?

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 2, 2026 16:59
INDIA vs ENGLAND
INDIA vs ENGLAND

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सिर्फ 3 मैच ही बचे हैं. सेमीफाइनल मुकाबले की अब तैयारी शुरू हो चुकी है. इंडिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमों ने अब तैयारी को और तेज कर दिया है. इन सभी टीमों के पास ट्रॉफी उठाने का सुनहरा मौका है. हालांकि अगर बारिश ने मैच में खलल डाला, तो फैंस की परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि क्या सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे है या नहीं? 

क्या सेमीफाइनल मुकाबले में होगा रिजर्व डे? 

आईसीसी ने दोनों ही सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए रिजर्व डे रखा है. भारत में मौजूदा समय के मौसम को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया गया है. हालांकि आईसीसी के नियमों के मुताबिक मैच को निर्धारित समय में ही खत्म करने का प्रयास किया जाएगा, भले ही कुछ ओवरों को कम करना पड़ जाए. मैच को पूरा करने के लिए आईसीसी ने एक्स्ट्रा समय भी दिया है. मैच के दिन 90 मिनट तो वहीं रिजर्व डे के दिन 120 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलने वाला है. मैच का नतीजा निकलने के लिए दोनों ही टीमों को कम से कम 10 ओवर तक बल्लेबाजी करनी होगी. अगर मैच के बीच में बारिश होती है, तो अगले दिन उसी ओवर से ही मुकाबला शुरू किया जाएगा. दोनों सेमीफाइनल मुकाबला 7 बजे शाम से खेला जाएगा. वहीं रिजर्व डे के दिन 3 बजे से मैच शुरू होगा. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2022 में नहीं, ये है रोहित शर्मा का पसंदीदा भारत-पाकिस्तान मैच

रिजर्व डे को लेकर हैं आईसीसी के कुछ नियम 

मैच रिजर्व डे के दिन गया तो 2 स्थितियां हो सकती है. पहला अगर मैच के दिन कुछ ओवर फेंके गए हैं, तो रिजर्व डे के दिन वहीं से खेला शुरु होगा. मैच डे के दिन अगर ओवर कम हुए, तो अगले दिन भी वहीं स्थिति रहेगी. हालांकि अगर मैच डे के दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी, तो रिजर्व डे के दिन 20-20 ओवरों का मैच ही होगा. आईसीसी फिलहाल नतीजा निकालने पर ही अपना फोकस कर रहा है. जिससे फैंस को निराश होकर नहीं लौटना पड़े. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 10 दिन पहले जिस संजू का बनाया मजाक, उसी की तारीफ में कसीदे पढ़ने को मजबूर हुए सूर्या! कप्तान के बदले सुर?

First published on: Mar 02, 2026 04:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.