T20 World Cup 2024: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आज आगाज होने वाला है। इस सीरीज का पहला मुकाबला पंजाब के मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के दौरान भारत के पूर्व कप्तान ने टीम इंडिया से बड़ी मांग कर दी है। पूर्व कप्तान ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि पंत एक्सीडेंट होने के कारण अभी तक टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि पंत आईपीएल में वापसी करने वाले हैं और दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी करते भी दिखेंग।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया सुधारेगी गलती! इंग्लैंड के खिलाफ 3 खिलाड़ियों की वापसी तय
आईपीएल में दिखेगा पंत का दम
इससे साफ है कि पंत पूरी तरह से फिट हो चुके हैं, तभी आईपीएल में वापसी करने वाले हैं। पंत के करोड़ों फैंस हैं, जो पंत को खेलते देखना चाहते हैं, ऐसे में यह भी गौर करने वाली बात होगी कि एक्सीडेंट के बाद पंत का फॉर्म कैसा रहता है। दुर्घटना का असर क्या पंत के प्रदर्शन पर भी देखने को मिलेगा या फिर पंत पहले जैसे ही फॉर्म में दिखेंगे। पंत को लेकर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बड़ी बात कह दी है। गावस्कर ने कहा कि पंत भारत के स्टार बल्लेबाज हैं, उनके जैसा बल्लेबाज टी20 में शायद ही भारत को मिल पाएगा। पंत अगर एक पैर पर भी ठीक रहते हैं, तो भी उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल करना चाहिए।
https://twitter.com/singh28915/status/1745327408595501503
ये भी पढ़ें;- RCB के स्टार खिलाड़ी को लगा झटका, पहले हुआ Ban, अब पूरी लीग से हुआ बाहर
पंत और राहुल में फंसेगी पेंच
गावस्कर ने आगे कहा कि हालांकि केएल राहुल भी टीम के लिए अच्छा खेलते हैं। अब यह चयन टीम सेलेक्टर्स और कप्तान को करना है कि विश्व कप में केएल राहुल और ऋषभ पंत में से किसे लेकर जाते हैं। इससे साफ है कि गावस्कर का कहना है कि पंत को विश्व कप की टीम में जरूर शामिल करना चाहिए। बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल आ गया है। 1 जून से टी20 विश्व कप का आगाज होने वाला है, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। ऐसे में देखने वाली बात होगी भारतीय टीम में विश्व कप के लिए पंत की वापसी होती है या फिर नहीं।
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines