हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शुभमन गिल क्यों बने T20I में टीम इंडिया के उपकप्तान? हुआ बड़ा खुलासा, जल्द छिनेगी सूर्यकुमार से गद्दी!

शुभमन गिल अब टीम इंडिया के टी20 अंतर्राष्ट्रीय में उपकप्तान बन गए हैं। उन्होंने अक्षर पटेल की जगह ले ली है और इसके असली कारण का एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
शुभमन गिल क्यों बने वाइस कप्तान?

Why Shubman Gill Vice Captain: एशिया कप 2025 का आयोजन 9 सितंबर से होने वाला है। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है और शुभमन गिल उपकप्तान घोषित किए गए हैं। अक्षर पटेल पहले वाइस कप्तान थे लेकिन अब गिल को टी20 अंतर्राष्ट्रीय में यह जगह दे दी गई है। अब एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिससे पता चल रहा है कि गिल को नया कप्तान बनाए जाने की प्लानिंग की जा रही है और सूर्यकुमार यादव से जल्द ही गद्दी छीन सकती है।

शुभमन गिल क्यों बने T20I में उपकप्तान?

अक्षर पटेल को जनवरी 2025 में टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया था और उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। इसके बावजूद अब शुभमन गिल को जिम्मेदारी दे दी गई है। इसका कारण सामने आया है। एक्सप्रेस स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के हिसाब से सिलेक्टर्स और हेड कोच गौतम गंभीर असल में शुभमन को टी20 अंतर्राष्ट्रीय में भारतीय टीम के अगले कप्तान के रूप में तैयार करना चाहते हैं। इसी वजह से टी20 टीम में वापसी के साथ ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे गई है। संभव है कि आने वाले समय में जब सिलेक्टर्स और कोच को लगेगा कि गिल कप्तान बनने के लिए फिट हैं, तो सूर्या के हाथ से टीम की कमान जा सकती है।

सूर्यकुमार ने गिल की टी20 टीम में वापसी पर क्या बोला?

टीम इंडिया के सिलेक्शन से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने गिल की टी20 टीम में वापसी पर बात की। उन्होंने कहा, ‘आखिरी बार गिल ने जब भारत के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेला था, तो हम श्रीलंका गए थे। उस समय मैं कप्तान था और वो उपकप्तान थे। वहां से हमने टी20 वर्ल्ड कप की साइकिल शुरू की। इसके बाद वो टेस्ट सीरीज में व्यस्त हो गए। उन्हें टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेलने का मौका नहीं मिला, क्योकि वो टेस्ट क्रिकेट और चैंपियंस ट्रॉफी में व्यस्त थे।’

विज्ञापन

एशिया कप के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और हर्षित राणा

ये भी पढ़ें:- संजू-रिंकू को बैठना होगा बाहर! गिल करेंगे ओपन, Asia Cup 2025 में कुछ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola