Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप में भारत से संभावित फाइनल के पहले पाक दिग्गज शाहिद अफरीदी का वीडियो वायरल, 2012 में ‘जान के पड़े थे लाले!’

Shahid Afridi Old Video Viral: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल में महामुकाबला होने की संभावना बढ़ गई है. अगर पाकिस्तान अपना अगला मैच बड़े अंतर से जीत जाता है, तो सेमीफाइनल में जगह पक्की होगी जाएगी, वहीं भारत को वेस्टइंडीज को हराना होगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पाकिस्तान में शाहिद अफरीदी की जान के लाले पड़ गए थे.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 28, 2026 13:38
Shahid Afridi Old Video Viral
अफरीदी का पुराना वीडियो वायरल

Shahid Afridi Old Video Viral: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच की संभावना बढ़ गई है. दरअसल, न्यूजीलैंड की इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद अब पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का सबसे अच्छा मौका है. उन्हें श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच अब 14 साल पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां अफरीदी की पाकिस्तान में फैंस ने जमकर धुनाई हुई थी.

शाहिद अफरीदी की ‘जान के पड़े थे लाले!’

शाहिद अफरीदी का 2012 का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान में उनका हाल बेहाल हो गया था. फैंस द्वारा उनका स्वागत काफी खराब तरीके से हुआ था. अफरीदी एक फैन पर भड़क गए थे और इसके बाद फैंस ने उनपर धावा बोल दिया. उनके बीच मारपीट हो गई थी. अफरीदी का यहां हाल बेहाल हो गया था. अब इसी का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई लोग ये दावा कर रहे हैं कि 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद का यह वीडियो है लेकिन ऐसा नहीं है. 2012 में अफरीदी के साथ ये मामला हुआ था.

---विज्ञापन---

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में पाकिस्तान को मिली थी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल में मैच हुआ था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान टीम मात्र 5 रन से हार गई. पाकिस्तान के पास जीत का बहुत अच्छा मौका था लेकिन वो बुरी तरह फेल हो गए. टीम इंडिया ने इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब अपने नाम कर लिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- इस दिन से शुरू होगा IPL 2026 का रोमांच! जानें कब तक जारी होगा फुल शेड्यूल, सामने आया बड़ा अपडेट

क्या फाइनल में हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच?

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आज श्रीलंका को हराना है. अगर वो श्रीलंका को अगर दूसरी बल्लेबाजी करते हैं, तो 12.4 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करना होगा या फिर कम से कम 63 रन के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. अगर ऐसा हुआ, तो सेमीफाइनल में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत होगी. अगर पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया और भारत ने वेस्टइंडीज को हराने के बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड को पराजित कर दिया, तो फिर से फाइनल में IND vs PAK मैच हो सकता है.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले एमएस धोनी की बढ़ी टेंशन! सरकार से मिला नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

First published on: Feb 28, 2026 01:38 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.