हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक गेंद पर बने 13 रन, Sanju Samson ने कर डाला चमत्कार! Asia Cup से पहले फिर गरजा बल्ला

Sanju Samson: संजू सैमसन ने केरल प्रीमियर लीग 2025 में अनोखा कारानामा कर डाला है। विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर्फ एक ही गेंद पर दो सिक्स जमाते हुए 13 रन बटोर डाले।

विज्ञापन
Sanju Samson

Sanju Samson: एशिया कप 2025 से पहले संजू सैमसन कमाल की फॉर्म में लौट चुके हैं। केरल क्रिकेट लीग 2025 में शतक ठोकने के बाद अब विकेटकीपर बल्लेबाज ने एक और धांसू पारी खेली है। सैमसन ने सिर्फ 46 गेंदों का सामना करते हुए 89 रनों की विस्फोटक इनिंग खेली। संजू ने इस पारी के दौरान वो अनोखा कारनामा कर डाला, जो क्रिकेट के मैदान पर बेहद कम ही देखने को मिलता है।

उन्होंने सिर्फ एक ही गेंद पर 13 रन बटोर डाले। पारी के पांचवें ओवर में संजू ने जिस गेंद पर सिक्स जमाया वो नो-बॉल निकली। इसके बाद फ्री हिट पर भी सैमसन ने गेंद को डायरेक्ट दर्शकों के बीच पहुंचाते हुए सिर्फ एक ही बॉल पर 13 रन कूट डाले।

संजू का अनोखा कारनामा

केरल क्रिकेट लीग 2025 के 11वें मैच में कोच्चि ब्लू टाइगर्स की भिड़ंत त्रिशूर टाइटंस के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू टाइगर्स की टीम ने स्कोर बोर्ड पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 188 रन लगाए हैं। टीम की ओर से संजू सैमसन का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने 46 गेंदों पर 89 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान संजू ने वो कारनामा कर डाला, जिसे चमत्कार से कम नहीं कहा जाएगा।

विज्ञापन

विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर्फ एक गेंद पर 13 रन ठोक दिए। दरअसल, पारी के पांचवें ओवर की चौथी गेंद को सैमसन ने डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया। हालांकि, यह गेंद नो-बॉल निकली और बिना कोई बॉल हुए ही संजू को 6 रन मिल गए। इसके बाद फ्री हिट पर भी संजू ने एक और सिक्स जमाया। इस तरह से सैमसन एक गेंद पर ही 13 रन बटोरने में सफल रहे।

एशिया कप में सैमसन की जगह पर खतरा

संजू सैमसन को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही सिलेक्टर्स ने साफ कर दिया था कि अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे, जिन्हें उपकप्तान बनाया गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि सैमसन को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं। संजू केरल क्रिकेट लीग में दो दिन पहले ही शतकीय पारी खेली थी। सैमसन ने एरीज कोल्लम सेलर्स के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 51 गेंदों में 121 रन ठोक डाले थे। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 14 और 7 सिक्स जमाए थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola