Ishan Kishan or Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की टेंशन बढ़ने वाली है. संजू सैमसन भारत के प्रमुख ओपनर के रूप में न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में उतरे थे लेकिन 5 मैचों में वो मात्र 46 रन बनाए पाए. दूसरी ओर, भारतीय टीम के बैकअप सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 4 मैचों में 215 रन ठोक दिए. अब सभी के मन में सवाल है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इन फॉर्म ईशान खेलेंगे, या रेगुलर ओपनर संजू के साथ टीम जाएगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस सवाल का जवाब दिया.
ईशान या संजू, कौन होगा ओपनर?
कप्तान सूर्यकुमार यादव से पांचवें टी20 अंतर्राष्ट्रीय के बाद पूछा गया कि तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप तक फिट हो जाएंगे, ऐसे में ईशान खेलेंगे, या संजू. सूर्या ने जवाब देते बताया कि तिलक की फिटनेस पर कॉम्बिनेशन निर्भर करेगा. उन्होंने कहा, 'मुझे अभी तक तिलक वर्मा के बारे में पूरी तरह कुछ नहीं पता है. हालांकि, हमें यह बताया गया है कि वो अच्छे नजर आ रहे हैं और उन्होंने बल्लेबाजी शुरू कर दी है. अगर वो वापस आते हैं, तो फिर सभी 15 सदस्यों के साथ ये सिरदर्द लेना काफी अच्छा होगा. सभी खिलाड़ी प्लेइंग 11 में खेलने के काबिल हैं. आपको 7 तारीख को जरूर पता लग जाएगा कि ईशान किशन खेलेंगे, या संजू सैमसन.'
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड को 4-1 से रौंदने के बाद कप्तान सूर्या ने भरी हुंकार, मिशन T20 World Cup का आगाज!
ईशान किशन ने संजू के होमटाउन में जड़ा शतक
तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका माल. वो काफी अच्छे टच में नजर आए. उन्होंने रायपुर टी20 मैच 78 रन की बेहतरीन पारी खेली. संजू शुरुआती 4 मैचों में संघर्ष करते हुए नजर आए. अपने होमटाउन तिरुवनंतपुरम में हो रहे पांचवें टी20 में संजू के पास आखिरी मौका था लेकिन वो मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
ईशान किशन के पास बड़ी पारी खेलकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में अपना स्पॉट फिक्स करने का सुनहरा मौका था. उन्होंने दोनों हाथ से इसका फायदा उठाया और 43 गेंदों में 103 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. लग रहा है कि संजू के बजाय ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, पर साथ जुड़ गया T20I का सबसे ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड!
Ishan Kishan or Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की टेंशन बढ़ने वाली है. संजू सैमसन भारत के प्रमुख ओपनर के रूप में न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में उतरे थे लेकिन 5 मैचों में वो मात्र 46 रन बनाए पाए. दूसरी ओर, भारतीय टीम के बैकअप सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 4 मैचों में 215 रन ठोक दिए. अब सभी के मन में सवाल है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इन फॉर्म ईशान खेलेंगे, या रेगुलर ओपनर संजू के साथ टीम जाएगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस सवाल का जवाब दिया.
ईशान या संजू, कौन होगा ओपनर?
कप्तान सूर्यकुमार यादव से पांचवें टी20 अंतर्राष्ट्रीय के बाद पूछा गया कि तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप तक फिट हो जाएंगे, ऐसे में ईशान खेलेंगे, या संजू. सूर्या ने जवाब देते बताया कि तिलक की फिटनेस पर कॉम्बिनेशन निर्भर करेगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी तक तिलक वर्मा के बारे में पूरी तरह कुछ नहीं पता है. हालांकि, हमें यह बताया गया है कि वो अच्छे नजर आ रहे हैं और उन्होंने बल्लेबाजी शुरू कर दी है. अगर वो वापस आते हैं, तो फिर सभी 15 सदस्यों के साथ ये सिरदर्द लेना काफी अच्छा होगा. सभी खिलाड़ी प्लेइंग 11 में खेलने के काबिल हैं. आपको 7 तारीख को जरूर पता लग जाएगा कि ईशान किशन खेलेंगे, या संजू सैमसन.’